बिहार के स्कूलों में छुट्टी में कटौती के फैसले को सरकार ने वापस ले लिया है। शिक्षकों के विरोध के बाद सोमवार को शिक्षा विभाग बैकफुट पर आ गई है।
स्कूलों में तीज, रक्षा बंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व की छुट्टी रद्द कर दी गई थी। जबकि छठ दीपावली की छुट्टियों में कटौती की गई थी। शिक्षा विभाग ने 5 दिन के अंदर ही इस आदेश को वापस ले लिया है। इस संबंध में सोमवार (4 सितंबर) को शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि छुट्टियों में कटौती का आदेश रक्षाबंधन से एक दिन पहले जारी किया गया था। जिसके बाद रक्षाबंधन के दिन भी शिक्षक ड्यूटी पर पहुंचे थे। खगड़िया में ड्यूटी कर रहे एक शिक्षक सुनील कुमार ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक पर जमकर भड़ास निकाली थी। जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया था।
शिक्षक सुनील कुमार गुप्ता पर कार्रवाई को लेकर विभिन्न शिक्षक संगठनों में आक्रोश था। शिक्षक संघ ने 5 सितंबर को प्रतिशोध दिवस मनाने का ऐलान किया था, लेकिन इस आंदोलन से एक दिन पहले ही शिक्षा विभाग ने अपना फैसला वापस ले लिया है।
शिक्षक संघ बोली- विरोध-प्रदर्शन के घोषणा की यह सफलता
इस फैसले पर शिक्षक संघ का कहना है कि छुट्टियों में कटौती का आदेश वापस लेना शिक्षक संघों द्वारा एकजुट होकर घोषणा किए गए विरोध प्रदर्शन की सफलता है। कल ही बिहार के 16 शिक्षक संघों ने एक साथ मिलकर सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं। दमनकारी फसलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी और आज ही छुट्टी में कटौती का आदेश वापस लिया गया है।
इसे शिक्षक संघर्ष मोर्चा की जीत के रूप में देखा जाना चाहिए। शिक्षक संघर्ष मोर्चा सरकार से यह मांग करता है कि राज्यकर्मी का दर्जा देने एवं निलंबित शिक्षकों को निलंबन मुक्त करने हेतु भी जल्द से जल्द आदेश पारित करें ताकि शिक्षक विरोध-प्रदर्शन को छोड़कर मन लगाकर विद्यालय में अध्यापन कार्य कर पाएं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…