Bihar

राजनीति ही नहीं, बिहार भी छोड़ दूंगा; क्यों बहकी-बहकी बातें करने लगे पप्पू यादव!

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने अभी तक महागठबंधन का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। और लोकसभा चुनाव भी नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में पप्पू यादव ने अपनी सियासत को लेकर बड़ा बयान दे दिया। उन्होने कहा कि जिस दिन उनकी सरकार में हिस्सेदारी होगी, तब वो हर परिवार को नौकरी तो नहीं दे पाएंगे, लेकिन 50 लाख के रोजगार की गारंटी दूंगा। और अगर ऐसा नहीं कर पाया तो राजनीति के साथ-साथ बिहार भी हमेशा के लिए छोड़ दूंगा।

जाप चीफ पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जिस दिन हमारी सरकार बनेगी हम वन नेशन, वन इलेक्शन नहीं बल्कि वन नेशन वन स्टेट एवरीवन एंप्लॉयमेंट की बात करूंगा। पीएम मोदी को सलाह देते हुए पप्पू यादन ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं प्रधानमंत्री ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के बजाए वन नेशन वन एजुकेशन सिस्टम को आप लागू करें। आप ‘वन नेशन एवरीवन एंप्लॉयमेंट’ पर बात कीजिए। मैं दावे के साथ कहता हूं कि कभी आपको हिंदू-मुस्लिम करने की जरूरत नहीं होगी। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के पास कोई एजेंडा नहीं है।

पप्पू यादव ने दावा किया कि उनकी सरकार बनने पर वो चौराहे पर बैठकर पैसा बांटेंगे। उन्होने कहा कि अगर हर परिवार को रोजगार नहीं दे पाऊंगा तो हर परिवार को 50 लाख की रोजगार गारंटी जरूर दूंगा। हर जाति के लोगों को 50 लाख रूपए बिना ब्याज के देंगे, और एक साल का समय देंगे कि वो 50 लाख रूपए हमको लौटा दे। अधिकतम 3 साल, न्यूनतम एक साल का समय देंगे।

पप्पू यादव ने कहा कि मैं बिना सरकार में रहते बांटने की औकात रखता हूं, तो जब में सरकार में आऊंगा को किसी परिवार को बिना रोजगार के नहीं रहने दूंगा। और अगर ऐसा नहीं कर सका, जो आजीवन बिहार छोड़ दूंगा और कम्प्लीट रूप से बिहार भी छोड़ दूंगा। आपको बता दें इससे पहले महागठबंधन में अभी तक शामिल नहीं किए जाने को लेकर नीतीश कुमार और लालू यादव पर भी पप्पू यादव भड़क चुके हैं। कई बार दोनों से मुलाकात के बाद भी अभी तक वो महागठबंधन का हिस्सा नहीं बन सके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

9 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

11 घंटे ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

21 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

21 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

1 दिन ago