Bihar

मुख्यमंत्री नीतीश ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, की स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को जन्मदिन है. उनके जन्मदिन पर देश-विदेश के कई नेताओं की ओर से सुबह से ही बधाई दी जा रही है. इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी को जजन्मदिन की बधाई दी है. पीएम मोदी को दिए शुभकामना संदेश में सीएम नीतीश ने उनके लिए खास कामना भी की है. उन्होंने सोशल मिडिया पर लिखा, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।

आम तौर पर सियासी रूप से एक दूसरे के खिलाफ हमलावर रहने वाले सीएम नीतीश और पीएम मोदी के बीच हाल के दिनों में अलग किस्म की नजदीकी देखने को मिली है. पिछले सप्ताह ही जी20 की बैठक को लेकर दिल्ली में राष्ट्रपति की ओर से आयोजित रात्रिभोज में सीएम नीतीश शामिल हुए थे. उस दौरान उनकी पीएम मोदी से मुलाकात हुई थी. यहां तक कि पीएम मोदी ने खुद अपने सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश के साथ की तस्वीर डाली थी. पीएम के द्वारा देश के एक मात्र जिस मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात तस्वीर सबसे पहले पोस्ट की गई थी वह सीएम नीतीश थे.

तमाम नेता दे रहे हैं बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘नए भारत के शिल्पकार मोदी जी ने हमारे देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया है. चाहे संगठन हो या सरकार, मोदी जी से हम सभी को सदैव “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की प्रेरणा मिलती है. ऐसे अद्वितीय नेता के मार्गदर्शन में देशसेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने X पोस्ट करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं.’ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वथ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

6 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

7 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

12 घंटे ago