Bihar

नीतीश कुमार पहुंचे पटना एम्स, कराई जांच; CM को देखने के लिए जुटी भीड़

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देर शाम लगभग 7:00 बजे पटना एम्स पहुंच गए। सीएम ने आईपीडी बिल्डिंग में रेडियोलोजी विभाग जाकर रूटीन जांच कराई। जांच करने के बाद सीएम लगभग 8:00 बजे एम्स से वापस मुख्यमंत्री आवास लौट गए। वहीं, इस दौरान सीएम के अचानक एम्स पहुंचने पर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जांच का आकार निकालने के दौरान हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने रूटीन जांच के लिए दिल्ली जाया करते हैं। पिछले कुछ दिनों से व्यस्त कार्यक्रम के कारण कम वहां जा नहीं पाए। एक दो बार वह बाहर गए भी तो अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण उन्हें वापस जल्दी बिहार आना पड़ा और कम रूटीन जांच करवा नहीं पाए इसके बाद अब बीते शाम सीएम पटना एम्स पहुंचे और वहां अपनी रूटीन जांच करवाई।

वहीं, सीएम के आगमन को लेकर फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने रूटीन जांच के लिए एम्स आए थे 7:00 बजे पटना एम्स आए और लगभग 8:00 बजे वापस निकल गए। इस दौरान सीएम ने अस्पताल में मौजूद कई लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन भी स्वीकार किया।

आपको बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आंखों की समस्या के साथ-साथ कई अन्य की समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। कम अपनी आंखों की जांच को लेकर दिल्ली में इलाज कर रहे हैं लेकिन अन्य किसी भी तरह की जांच को लेकर सीएम पटना एम्स पहुंचे। इसी सीएम ने एम्स की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

8 मिनट ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

7 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

14 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

15 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

15 घंटे ago