Bihar

नीतीश कुमार ने क्यों मंत्री अशोक चौधरी की पकड़ी गर्दन और मीडिया के सामने कर दिया, जानिए पूरा मामला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने ही मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ कर एक पत्रकार के सिर से टकराते हुए नजर आ रहे हैं। पहली नजर में जिसने भी यह वीडियो देखा, वो हैरान है कि मुख्यमंत्री ने आखिर ऐसा क्यों किया? दरअसल, नीतीश कुमार की नजर टीका लगाए हुए एक पत्रकार पर पड़ी तो उन्होंने पीछे पलटकर देखा और अशोक चौधरी को अपने पास बुलाया और गर्दन पकड़ पत्रकार के पास ले जाकर खड़ा कर दिया। नीतीश कुमार की इस हरकत से मौके पर मौजूद पत्रकार ही नहीं बल्कि नेता भी हैरान रह गये। यह घटना राजधानी पटना के गांधी मैदान की है।

गौरतलब है कि आज मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति शिवसागर रामगुलाम की जयंती है। इस मौके पर गांधी मैदान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अन्य मंत्रियों के साथ पहुंचे थे। उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद, मंत्री विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी भी थे। मुख्यमंत्री की बाइट लेने के लिए वहां मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ था।

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अन्य मंत्रियों के साथ मीडिया से बातचीत करने के लिए पहुंचे। सवाल-जवाब का दौर शुरू हुआ। इस बीच नीतीश कुमार की नजर माथे पर तिलक लगाए हुए एक पत्रकार पर पड़ी। मुख्यमंत्री ने जैसे ही तिलक लगाये पत्रकार को देखा, पीछे पलटकर मंत्री अशोक चौधरी को तलाश करने लगे। जब नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी को देखा तो पहले अपने पास बुलवाया। जैसे ही अशोक चौधरी पास पहुंचे, नीतीश कुमार ने उनकी गर्दन पकड़ ली और खींचते हुए तिलक लगाए उस पत्रकार के पास ले गये और फिर पत्रकार के माथे से अपने मंत्री के माथे को मिला दिया।

अचानक हुए इस घटना को देखकर सभी लोग स्तब्ध हो उठे। किसी को कुछ समझ में ही नहीं आया कि मुख्यमंत्री ने अपने मंत्री के साथ ऐसा क्यों किया। लेकिन जब मंत्री के सिर से पत्रकार के सिर को टकराने का काम पूरा हो गया तो नीतीश कुमार ने कहा-दोनों पुजारी हैं। तब लोगों का ध्यान गया कि पत्रकार ने माथे पर तिलक लगा रखा था। वहीं, नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी तो सिर पर तिलक लगा कर ही बाहर निकलते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

50 मिनट ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

3 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

8 घंटे ago