Bihar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर CJM कोर्ट में परिवाद दायर, 16 सितंबर को होगी सुनवाई, जानें क्या है मामला

बिहार के मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश कुमार पर परिवाद दायर किया है. इसके अलावा उत्पाद आयुक्त विनोद सिंह गुंजयाल सहित राज्य भर के सभी उत्पाद अधीक्षकों के खिलाफ भी सीजेएम शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल, अधिवक्ता सुशील सिंह ने RTI के तहत जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा मांगा था. इसके जवाब में बताया गया कि अबतक 243 लोगों की जहरीली शराब से मौत हुई है. ऐसे में अधिवक्ता ने शराबबंदी कानून को सही ढंग से लागू नहीं करने और इस बारे में जागरूगता नहीं फैलाने को कारण बताया.

जहरीली शराब से मौत के कारण दायर किया परिवाद :

अधिकवक्ता ने बिना जागरूकता के शराबबंदी लागू करने की वजह से 243 लोगों की मौत का जिम्मेवार सीएम नीतीश को बनाया है. अधिवक्ता ने इस बाबत CJM कोर्ट में सीएम और अन्य अधिकारियों के खिलाफ 243 लोगों के गैर इरादतन हत्या के आरोप में IPC की धारा 304,120 (बी), 34 के तहत परिवाद दायर कराया है. जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. अब इसको लेकर अगली सुनवाई 16 सितंबर को की जाएगी.

शराबबंदी पूरी तरह फेल :

अधिवक्ता सुशील सिंह ने कहा कि 2016 में जो शराबबंदी लागू की गई है, वह पूरी तरह से फेल है. शराबबंदी के बावजूद यहां तरह-तरह के ब्रांड की शराब और जहरीली दारू की बिक्री जारी है. इस वजह से हमने बिहार सरकार से एक आरटीआई मांगी थी. इसमें बताया गया कि सरकारी आंकड़ों में 243 लोगों की जहरीली शराब से मृत्यु हुई है. लेकिन हकीकत यह है कि हजारों लोगों की मौत हुई है.

सिर्फ गरीबों पर कार्रवाई :

अधिवक्ता ने कहा कि वहीं बिहार में जो भी लोग पकड़े जा रहे हैं, वे गरीब तबके के हैं. वहीं जितने बड़े लोग चाहे विधायक और मंत्री ही क्यों न हो, उनतक पुलिस पहुंच नहीं पा रही है. शराब पीने के आरोप में सबसे ज्यादा गरीबों पर ही कार्रवाई की गई है. वहीं 2016 से पहले नीतीश कुमार ने हर गली में शराब की दुकान खुलवा दी और दुकानों को कोटा फिक्स कर दिया कि इतनी शराब बेचनी ही है. नीतीश कुमार ने पहले तो लोगों को शराब का आदी बनया और इसके बाद अचानक से शराबबंदी लागू कर दी.

Avinash Roy

Recent Posts

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

1 घंटा ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

4 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

8 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

12 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

13 घंटे ago