Bihar

नीतीश कुमार बीजेपी पर थूकने भी नहीं जाएंगे, एनडीए से नजदीकी की अटकलों पर बोले ललन सिंह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए से नजदीकियों की अटकलें मीडिया में लगातार आ रही हैं। हालांकि नीतीश कुमार ने कई मौकों पर इसे एक सिरे से खारिज कर दिया है। इस बीच जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़ा बया दिया है। ललन सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार तो बीजेपी पर थूकने भी नहीं जाएंगे। इन लोगों (बीजेपी) का काम ही भ्रम फैलाना है। राजधानी पटना में गुरुवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान ललन सिंह ने ये बातें कहीं।

ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी का काम ही रह गया है भ्रम फैलाना और वह गोदी मीडिया के माध्यम से देश में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी से इस्तीफा देने वाले प्रवक्ता और पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन पर भी प्रहार किया और कहा कि हमारे पार्टी में रणबीर नंदन जैसे कुछ नेता थे जो बीजेपी के समर्थन में बयान देते थे और काम करते थे इसीलिए उनको पार्टी से निकाल दिया गया।

वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आरजेडी सांसद मनोज झा का खुलकर बचाव किया। उन्होंने कहा कि जो राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल के दौरान उन्होंने बयान दिया वह उनका बयान नहीं था, बल्कि उन्होंने एक कविता पढ़ा था। लेकिन उसको गलत तरीके से दुष्प्रचारित किया गया। इसके लिए उन्होंने भाजपा पर आरोप मढ़ा।

बता दें कि राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए मनोज झा ने एक ऐसी कविता सुना दी जिस पर बवाल हो गया। भाषण के दौरान मनोज झा ओमप्रकाश वाल्मीकि की लिखी कविता ठाकुर का कुआं पढ़ रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

4 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

5 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

14 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

15 घंटे ago