Bihar

बिहार: महिला को निर्वस्त्र कर पीटने-पेशाब पिलाने के मामले में SSP बोले- अभी पुष्टि नहीं हुई… जल्‍द होगी गिरफ्तारी

बिहार की राजधानी पटना के एक गांव में बदमाशों ने एक महादलित महिला को बेरहमी से पीटा था। अब इस मामले में एसएसपी राजीव मिश्रा ने विस्तृत रूप से जानकारी दी है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि पुलिस की टीम आरोपियों को पकड़ने में जुटी है। उन्होंने आगे बताया कि कुछ स्थानीय लोगों से पता चला है कि महिला और उसके पति ने आरोपी से कुछ पैसे लिए थे।

पैसे को लेकर विवाद

एसएसपी ने कहा कि पैसे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था, इस वजह से ऐसे वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि निर्वस्त्र करने समेत अन्य आरोपों की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

इसको लेकर जांच जारी है। मिश्रा ने आगे कहा कि उन्होंने महिला को मुआवजा देने के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को एक प्रस्ताव सौंपा है। उन्होंने यह बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसपर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

इसके अलावा, एसएसपी ने पेशाब करने के मामले पर बात की। उन्होंने बताया कि फिलहाल ऐसी घटना की कोई पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों इस विषय पर कुछ नहीं बताया है। उन्होंने केवल महिला की पिटाई के बारे में पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

गौरतलब है कि सूदखोरों ने शनिवार की रात केवल 15 सौ रुपये कर्ज का ब्याज नहीं चुका पाने पर महादलित महिला को बेरहमी से पीटा। इसके अलावा, उन्होंने महिला को मूत्र पीने पर भी मजबूर कर दिया।

इस घटना के बाद महिला थाने में पहुंची, जहां उसने गांव के ही पिता-पुत्र पर नामजद और चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

3 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

3 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

3 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

11 घंटे ago