Bihar

नाक रगड़ेंगे तब भी BJP का दरवाजा बंद रहेगा; नीतीश ने NDA में वापसी को फालतू बात कहा तो बोले सुशील मोदी

बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि अब नीतीश के लिए बीजेपी का दरवाजा बंद हो गया, चाहे वो अब नाक भी रगड़ लें। वैसे भी अब वो 2 वोट ट्रांसफर नहीं करा सकते, अब उनमें बचा ही क्या है। वो अब सियासी बोझ बन गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि अब नीतीश कुमार की एनडीए में एंट्री किसी कीमत पर नहीं होगी। पटना में पंडित दीन दयाल जयंती के समारोह में ये बयान दिया।

सुशील मोदी ने कहा कि बीजेपी की ओर से नीतीश कुमार के लिए रास्त बंद है। किसी भी ओर से उनका प्रवेश बंद है। अब उनमें बचा क्या है, क्या ताकत बची है। 2020 के विधानसभा चुनाव में क्यों वो 44 सीट पर सिमट गए। अगर पीएम मोदी ने उनके लिए प्रचार नहीं किया होता तो 44 सीट भी मुश्किल थी। और अब हमें उनकी जरूरत क्या है।

आपको बता दें इससे पहले पंडित दीन दयाल जयंती समारोह के मौके पर सीएम नीतीश से जब पूछा गया कि क्या आप बीजेपी से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। जिसके जवाब में नीतीश ने इंकार करते हुए कहा कि ये फालतू की बातें हैं। छोड़िए क्या चर्चा चल रही है, इससे क्या लेना-देना है। विपक्ष एकजुट है, और अच्छे से काम कर रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

5 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

5 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

16 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

16 घंटे ago