Bihar

गांधी सेतु पर भाजपा सांसद सतीश दुबे की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, MP समेत पांच घायल, बॉडीगार्ड और चालक की हालत गंभीर

सड़क दुर्घटना में राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे सहित पांच लोग गांधी सेतु पर जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद चालक और बॉडीगार्ड काफी समय तक वाहन में ही फंसे रहे। पुलिस ने वाहन को काट कर निकाला। इस हादसे के बाद सांसद सहित पांच लोगों को राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अगमकुआं जीरो माइल थाना अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 46 पर रविवार की रात सड़क दुर्घटना में भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे समेत पांच लोग जख्मी हो गए।

रात को हुई टक्कर

जीरो माइल यातायात थाना अध्यक्ष कुमार वीरेंद्र ने बताया कि संसद के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए हाजीपुर की ओर से चलकर पटना एयरपोर्ट जा रहे सांसद सतीश चंद्र दुबे की कार और ट्रक के बीच रविवार की रात महात्मा गांधी सेतु पर टक्कर हो गई।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि संसद के साथ उनके साला कुमार नितेश, दो अंगरक्षक गौतम मिश्रा और अविनाश कुमार तथा चालक राहुल कुमार चौधरी घायल हो गए। चालक और अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का इलाज राजधानी स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

दिल्ली जाने की थी तैयारी

राज्यसभा सदस्य को सीने में गंभीर चोट है। बताया जाता है कि राज्यसभा सदस्य को दिल्ली जाना था। वे अपनी इनोवा गाड़ी से पटना जा रहे थे। रात में उन्हें पटना में अवस्थित आवास पर रुकना था। सोमवार की सुबह फ्लाइट से वे दिल्ली जाने वाले थे।

राज्यसभा सदस्य के दुर्घटना में जख्मी होने की सूचना पर नरकटियागंज, बगहा और रामनगर से दर्जन भर भाजपा कार्यकर्ता पटना में पहुंच गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

9 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

9 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

9 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

10 घंटे ago