Bihar

‘लोकसभा के साथ होंगे बिहार में विधानसभा के चुनाव’ चिराग पासवान ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने एक बार फिर चुनावों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। चिराग ने कहा है कि राज्य में जिस तरह के हालात बन रहे हैं, ऐसे में किसी भी वक्त बिहार विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। चिराग ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के साथ साथ बिहार विधानसभा के भी चुनाव होंगे।

चिराग पासवान ने कहा है कि नीतीश कुमार ने पीएम बनने की अपनी महत्वकांझा को पूरा करने के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल हुए हैं। नीतीश कुमार की महत्वकांक्षा जब पूरी नहीं होगी तो वे गठबंधन में असहज हो जाएंगे और गठबंधन से खुद का बाहर कर लेंगे। ऐसे में जब नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से बाहर होते हैं तो बिहार मध्यावधि चुनाव की ओर अग्रसर होगा। लोकसभा के साथ साथ बिहार में विधानसभा के चुनाव भी हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की तीन तीन बैठके होंने के बावजूद वे गठबंधन का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर भी चर्चा नहीं की है वे लोग सनातन धर्म के खिलाफ बोलकर देश की सत्ता तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन के लोग समाज में फूट डालकर कुर्सी को हासिल करना चाह रहे हैं। पूरा विपक्ष इसी सोच के साथ काम कर रहा है।

जी20 भोज में पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार की तस्वीर को लेकर गर्म कयासों के बाजार पर चिराग ने कहा है कि नीतीश कुमार पर किसी भी गठबंधन के लोगों को भरोसा नहीं है। कोई ऐसा नेता नहीं है जिसे नीतीश कुमार ने धोखा नहीं दिया है। महागठबंधन को भी अच्छी तरह से पता है कि नीतीश कुमार कभी भी उन्हें धोखा दे सकते हैं। बिहार की जनता और एनडीए के नीतीश कुमार पहले ही धोखा दे चुके हैं। नीतीश कुमार जिस भी गठबंधन में रहेंगे उसको नुकसान ही होगा।

वहीं जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के यह कहने पर कि नीतीश कुमार में पीएम बनने के सभी गुण मौजूद हैं, इसपर चिराग ने कहा कि जिनमें सीएम बनने के गुण नहीं हैं उन्हें पीएम कौन स्वीकार करेगा। विपक्ष को नीतीश कुमार पर थोड़ा सा भी भरोसा नहीं है यही कारण है कि गठबंधन में उन्हें अभीतक कोई जिम्मेवारी नहीं दी गई है। बिहार की जनता ने तीसरे नंबर की पार्टी बना दी ऐसे में देश के लोग उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

वहीं जी20 समिट को लेकर लालू प्रसाद के यह कहने पर कि केंद्र पैसों की बर्बाद कर रहा है, इस पर चिराग ने कहा कि जिनको नहीं समझ में आया कि देश को क्या मिला, उन्हें कभी यह बात समझ में नहीं आएगी। जिस तरह से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश गौरव बढ़ा है। जो लोग सवाल उठा रहे थे कि भारत इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं कर सकता है उन्हें पता चल गया है कि इस देश में कितनी क्षमता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

18 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

1 दिन ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago