Bihar

बिहार: खुद के नाम पर 21 पॉलिसी, पति-ससुर के नाम पर 9… सबको मरा बता महिला ने LIC से ठगे 32 लाख

बिहार में एक महिला ने खुद को मृत घोषित कर एलआईसी से 32 लाख रुपए का क्लेम लिया. इतना ही नहीं महिला ने खुद के साथ पति और ससुर को भी मृत घोषित कर 32.35 लाख रुपए निकाल लिए . मामला गया जिले का है यहां एलआईसी शाखा वन की महिला एजेंट ने एलआईसी को 32 लाख रुपए से ज्यादा का चूना लगा दिया है. महिला जिले के वजीरगंज की रहने वाली है. मामला सामने आने के बाद वह फरार बताई जा रही हैं. दरअसल गया जिले के वजीरगंज की रहने वाली एक एलआईसी एजेंट गुड़िया कुमारी गुप्ता ने खुद के नाम पर और पति और ससुर के नाम पर 33 बीमा करवाया था. इसमें 21 पॉलिसी महिला ने खुद के नाम पर जबकि पति इंद्रसेन कुमार के नाम पर 09 और ससुर मुन्नीलाल के नाम पर 3 पॉलिसी थे.

इसके बाद महिला ने पति और ससुर के जीवित रहने के बाद भी उन्हें मृत घोषित कर दिया. साथ ही खुद को भी महिला ने मृत घोषित कर 32.35 लाख रुपए LIC से भुगतान करा लिए.

शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराया मामला

गुड़िया कुमारी गुप्ता ने जाली दावा प्रपत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर फर्जी तरीके से मृत्यु दावा का भुगतान करवा लिया जबकि वह जीवित है. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एलआईसी शाखा वन के वरीय शाखा प्रबंधक को एक अज्ञात ई-मेल मिला. मेल में गुड़िया कुमारी गुप्ता के द्वारा किए गए जालसाजी के बारे बताया गया था. शाखा प्रबंधक ने महिला के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराया है.

शाखा प्रबंधक ने थाने में दिए लिखित शिकायत में कहा है कि 24 अगस्त 2023 को उन्हें एक अज्ञात ई-मेल मिला. मेल से मुझे पता चला कि हमारे कार्यालय में काम करने वाली एक महिला एजेंट ने गलत तरीके से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये की निकासी की है. महिला ने जिन व्यक्तिों को मृत क्लेम किया है वे सभी जीवित हैं.

पुलिस ने LIC से मांगी है रिपोर्ट

इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है. मामले की अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर रानी बबीता ने बताया कि गलत प्रमाणपत्र के जरिए पैसे निकालने का मामला दर्ज हुआ है. इस मामले में एलआईसी के संबंधित शाखा से जानकारी मांगी गई है. जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

1 घंटा ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

2 घंटे ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

2 घंटे ago

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

11 घंटे ago