Bihar

बीजेपी सांसद पर लाठीचार्ज मामले में बिहार डीजीपी समेत 7 अधिकारियों को कैसे मिली राहत? जानिए

लोकसभा की विशेषाधिकार हनन समिति के समक्ष भाजपा सांसद जर्नादन सिंह सिग्रीवाल सहित भाजपा के अन्य नेताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले में पुलिस महानिदेशक, पटना के जिलाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को तत्काल पेशी से राहत मिल गई है। हालांकि, बाद में इन अधिकारियों को किसी भी समय बुलाया जा सकता है। इस मामले में लोकसभा के विशेषाधिकार हनन समिति के सामने डीजीपी समेत सात अधिकारियों को तलब किया गया था।

गुरुवार को तीन बजे ही पेशी होनी थी मगर उसके पहले ही राहत भरा पत्र आ गया। बिहार के अधिकारियों ने पत्र भेज कर तत्काल व्यक्तिगत उपस्थिति को रोके जाने की मांग की थी। जिसे लोकसभा सचिवालय ने स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में लोकसभा सचिवालय के उप सचिव की तरफ से गृह विभाग के संयुक्त सचिव (विशेष शाखा) को पत्र भी भेजा गया है।

गृह विभाग ( विशेष शाखा) के सूत्रों के अनुसार इस पत्र में कहा गया है कि अधिकारियों के अनुरोध को मान लिया गया है, मगर जरूरत के अनुसार भविष्य में किसी भी तारीख पर समिति इन अधिकारियों को अपने समक्ष बुला सकती है।

सूत्रों के अनुसार, लाठीचार्ज मामले में सभी अधिकारियों ने अपना लोकसभा सचिवालय को जवाब 17 सितंबर को भेज दिया है। इसके बाद ही लोकसभा सचिवालय ने इनकी व्यक्तिगत उपस्थिति पर रोक लगाई है। लोकसभा सचिवालय की ओर से पांच सितंबर को बिहार के सात अधिकारियों को पेश होने को को कहा था। इनमें डीजीपी आरएस भट्टी, पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, सिटी एसपी मध्य वैभव शर्मा, पटना सदर की तत्कालीन एएसपी काम्या मिश्रा, सदर एसडीएम खांडेकर श्रीकांत कुंडलिक आदि शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago