Bihar

बिहार: सीएम नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लालू यादव, जानिए क्या है सियासी हलचल..

बिहार की सत्ता में काबिज सबसे बड़ी पार्टी राजद के सुप्रीम लालू प्रसाद यादव अचानक से सीएम आवास पहुंच गए। लालू के अचानक नीतीश कुमार से पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को सीट शेयरिंग का फार्मूला तय करना बताया जा रहा है। तो कुछ लोग महज इसे एक औपचारिक मुलाकात बता रहे हैं।

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार इन दिनों देश और बिहार दोनों जगह की राजनीति में काफी सक्रिय दिख रहे हैं। एक तरफ नीतीश लगातार मंत्रियों के दफ्तर जाकर यह देख रहे हैं कि मंत्री और अधिकारी समय पर दफ्तर आ रहे हैं या नहीं तो वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी को हराने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के रणनीति को लेकर उनकी लालू प्रसाद यादव मुलाकात हो रही है। ऐसे में अब लालू यादव सीएम आवास पहुंच कर इंडिया गठबंधन के सीट शेरिंग की बात की है। लालू और नीतीश के बीच करीब 25 मिनट तक बातचीत हुई है।

वहीं, दूसरी तरफ इस बात की भी चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार राजद मंत्री के कार्यशैली से नाराज है। इसकी वजह है कि नीतीश कुमार पिछले दिनों जब मंत्री के विभाग का निरिक्षण करने पहुंचे थे तो राजद कोटे के तमाम मंत्री अपने दफ्तर से गायब थे जिसको लेकर नीतीश ने नाराजगी भी जाहिर की थी उसके बाद अब लालू यादव नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे हैं। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई इसका आधिकारिक खुलासा नहीं हो सका है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

13 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

14 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

14 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

24 घंटे ago