Bihar

बिहार: जदयू एमएलसी राधा चरण साह के आवास पर ईडी का छापा, छानबीन के लिए पहुंची 4 टीमें

आरा-बक्सर निकाय क्षेत्र से जदयू एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मंगलवार देर रात एमएलसी के आवास पर ईडी ने छापा मारा है।

एमएलसी के आरा शहर के अनाईठ -बिहारी मिल स्थित पर आवास पर ईडी की 4 टीम पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल ईडी की पूछताछ जारी है। घर से बाहर या किसी को भी अंदर आने-जाने की अनुमति नहीं है। बता दें कि एमएलसी राधा चरण साह ईडी समेत अन्य केन्द्रीय एजेंसियों के रडार पर हैं।

इससे पूर्व भी हो चुकी है छापेमारी 

इससे पहले भी सात फरवरी को जेडीयू एमलसी के दर्जनों ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई थी। हालांकि उस वक्त जेडीयू एमलसी राधाचरण आरा में मौजूद नहीं थे। इसके बावजूद भी अधिकारियों की टीम आवास पर पहुंची है। पिछली बार की तरह इस बार भी राधाचरण साह के नए और पुराने आवास के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है। किसी को अंदर आने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

छापेमारी होना कोई बड़ी बात नहीं 

पिछली बार जब ईडी ने एमएलसी राधा चरण शाह उर्फ सेठ जी के घर पर छापेमारी हुई थी, उस समय चार दिनों तक दिन-रात छापेमारी चली थी। तब छापेमारी के बाद जेडीयू एमलसी राधाचरण साह मीडिया के सामने बोले थे कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मेरे यहां छापेमारी हो रही है। एक मोटरसाइकिल भी बेनामी नहीं मिल पाई है, संपत्ति तो दूर की बात है। उन्होंने कहा था कि पिछली बार भी हमारे सभी खाते भी खंगाले गए थे। उन्होंने कहा था कि एक लम्बे समय से हमारा पूरा परिवार व्यापार करता आ रहा है। इस स्थिति में इनकम टैक्स के द्वारा छापेमारी करना कोई बड़ी बात नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

4 मिनट ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

39 मिनट ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

10 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

10 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

13 घंटे ago