Bihar

हमारे पूर्वज हिंदू थे… बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने ओवैसी को भी लपेटा, बताया बीजेपी की B टीम

बिहार के सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशादुल्लाह ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले मुस्लिम हिंदुओं से ही कन्वर्टेड हैं। हमारे पूर्वज हिंदू थे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अल्पसंख्यकों के हित में किए गए कामों की जमकर तारीफ की। साथ ही एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी को बीजेपी की बी टीम करार दे दिया। लोकसभा चुनाव से पहले इरशादुल्लाह के बयान से बिहार में सियासी हलचल पैदा हो सकती है।

राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशादुल्ला ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि भारत कोई पहले मुस्लिम देश नहीं था। हिन्दुस्तान में जितने भी मुस्लिम हैं, वे हिंदुओं से कन्वर्ट हुए हैं। हमारे पूर्वज हिंदू थे, क्योंकि वे जहां रहते वहां बाहर से कोई नहीं आया था।

नीतीश की तारीफ

इरशादुल्ला ने बिहार में मुसलमानों के हित में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि नालंदा में रामनवमी हिंसा के दौरान सालों पुराना मदरसा जला दिया गया था। सीएम नीतीश ने इसके पुनर्निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट पारित किया। वक्फ बोर्ड को यह पैसा मिलने लगा है। यहां मदरसा के साथ ही लाइब्रेरी का काम जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने समाज के हर वर्ग के लिए अच्छा काम किया है। इसी के चलते अल्पसंख्यक, पिछड़ा और दलित सभी वर्ग के लोग उनके साथ खड़े हैं।

ओवैसी को बताया बीजेपी की बी टीम

रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए उन्हें बीजेपी की बी टीम बताया। उन्होंने कहा कि ओवैसी बीजेपी की राह पर चल रहे हैं। उनसे गुजारिश है कि वे देश के मुसलमानों को बख्स दें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

6 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

7 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

10 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

13 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

16 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

18 घंटे ago