Bihar

तेजप्रताप बोले-भाजपा RSS की उपज, RSS नाथूराम गोडसे की: ठाकुर विवाद पर कहा-सिर्फ एक ठाकुर को जानता हूं…वो भी वृंदावन वाले

तेजप्रताप यादव ने बीजेपी को हत्यारों की पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी आरएसएस की उपज है। और आरएसएस की उपज नाथूराम गोडसे से हुई है। नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी। इसलिए यह हत्यारों की पार्टी है।

साथ ही कहा कि मैं तो बस एक ठाकुर को जानता हूं..वो भी वृंदावन वाले। ठाकुर जी, जिन्हें हम भगवान कृष्ण कहते हैं। हम और किसी ठाकुर को नहीं जानते हैं।

हमारे बिना बीजेपी वालों की रोटी नहीं चलती

राबड़ी आवास से निकल कर मीडिया से बात करते हुए लालू यादव के बड़े बेटे ने कहा कि इन भाजपाइयों से कुछ होना जाना नहीं है। देश बहुत बुरा हाल में है और खासकर केंद्र में उनका शासन है। भाजपाइयों से हर स्टेट में जनता त्राहिमाम कर रही है। इसलिए भाजपा वाले क्या बोलते हैं नहीं बोलते हैं इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

बीजेपी के इस आरोप पर कि लालू प्रसाद के इशारे पर ठाकुरों को अपमानित किया जा रहा है तेजप्रताप यादव ने कहा कि ऐसा नहीं है। लालू जी के इशारे पर यह सब नहीं होता है। आरएसएस की उपज भाजपा है।

तेजप्रताप यादव ने कहा कि भाजपा में जितने लोग हैं बिना हम लोग के उन लोगों की रोटी नहीं चलती है। पेट नहीं चलता है।

इंसानियत की बात करनी चाहिए

तेजप्रताप ने यह भी कहा कि हर आदमी को इंसानियत की बात करनी चाहिए। जाति से हमें कोई मतलब नहीं है। इंसानियत धर्म बहुत बड़ा धर्म है। सबसे बड़ी बात है कि सभी के अंदर इंसानियत होनी चाहिए। लालू- नीतीश की मुलाकात पर कहा कि यह मुलाकात तो पहले भी होती रही है।

क्या कहा था मनोज झा ने, जिस पर शुरू हुआ ठाकुर विवाद

21 सितंबर को महिला आरक्षण बिल पर सदन में अपनी बात रखते हुए आरजेडी के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा था कि इस बिल को दया भाव की तरह पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि दया कभी अधिकार की श्रेणी में नहीं आ सकती है। आखिरी में उन्होंने ओमप्रकाश वाल्मीकि की कविता पढ़कर अंदर के ठाकुरों को मारने का आह्वान किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

22 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago