बिहार बोर्ड डीएलएड रिजल्ट का इंतजार खत्म, जारी किये गये नतीजे
बिहार डीएलएड परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बिहार बोर्ड द्वारा डीएलएड फेस टू फेस सत्र 2022-24 और 2021-23 के प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के परीक्षा का परिणाम https://dledsecondary.biharboardonline.com/ वेबसाईट से रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
बता दें कि बोर्ड द्वारा एक दिन पहले ही बिहार डीएलएड रिजल्ट जारी करने की तारीख जारी की थी. इस परीक्षा का आयोजन जून महीने में किया गया था.

कैसे चेक करे रिजल्ट:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://dledsecondary.biharboardonline.com/ देखें.
- होमपेज पर लैंडिंग पेज पर फ्लैश कर रहे Bihar DElEd exam result 2023 लिंक पर क्लिक करें.
- ऐसा करने पर बिहार डीएलएड परिणाम 2023 पेज पर जाएं.
- अब यहां रोल कोड और रोल नंबर जैसे अनिवार्य फ़ील्ड सबमिट करें.
- बीएसईबी डीएलएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 2023 उपलब्ध होगा.
- बिहार डीएलएड द्वितीय वर्ष परिणाम 2023 और बिहार डीएलएड द्वितीय वर्ष परिणाम 2023 को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड करें.
- भविष्य की आवश्यकता के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लें.






