Bihar

बिहार के लोगों को घर के छत पर फल-सब्जी उगाने पर मिलेगी 25 हजार रुपये की सब्सिडी, जानें पूरी डिटेल

बागवानी करना अब केवल खेतों तक ही सीमित नहीं रहा है। बल्कि लोग अपने घरों के छत पर भी फूल-सब्जी उगा रहे हैं। इससे उनकी छोटी-मोटी जरुरतें भी पूरी हो जाती है। खास बात ये है कि सरकार छत पर बागवानी को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं भी चलाती है। इस स्कीम के तहत पर सब्जी या फ्रूट्स उगाने के लिए 25 हजार रुपये की सब्सिडी देती है। इस योजना का लाभ सोसाइटी या अपार्टमेंट में रहने वाले लोग भी उठा सकते हैं।

टेरेस पर उगाए जाने वाले पौधों की बात करें तो बैंगन, टमाटर, गाजर, कद्दू, गोभी, नींबू, पपीता, आम, अनार, अंजीर, पत्तेदार सब्जी, भिंडी है। वहीं धृत कुमारी, करीपत्ता, वसाका, लेमनग्रास, अश्वगंधा जैसे जड़ी बुटियां भी छत पर उगाई जा सकती हैं। राज्य सरकार बागवनी में काम आने वाले सामान ड्रेन सेल, राउंड स्पिनर ग्रोइंग बैग, ड्रिप सिस्टम, हैंड स्प्रेयर, ऑर्गेनिक किट और सैपलिंग ट्रे समेत अन्य भी सब्सिडी देती है।

डॉक्यूमेंट्स

पहचान पत्र
आवेदक का फोटो
घरेलू बिजली बिल या नगर पालिका का कर रसीद
खाली छत का फोटो
बैंक डिटेल

यहां करें अप्लाई

बागवानी मिशन योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाएं।
यहां छत पर बागवानी पर क्लिक करें।
इसके बाद एक फॉर्म खुलकर आएगा इसे भरकर डॉक्यूमेंट्स अटैच कर दें।
ऐसे में आपके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago