Bihar

BPSC TRE : बिहार शिक्षक भर्ती कक्षा 1-5 वर्ग के अभ्यर्थियों को फिर से डॉक्यूमेंट अपलोड करने का मौका

बिहार शिक्षक भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा के वर्ग 1-5 में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अपलोड किये गये दस्तावेज की गड़बड़ी में सुधार का मौका दिया गया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने निर्देश दिया है कि यदि अपलोड दस्तावेज त्रुटिपूर्ण या अपठनीय है, तो सही दस्तावेजों को फिर से 21 से 25 सितम्बर तक अपलोड कर सकते हैं।

इसके लिए बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर जाकर त्रुटिरहित एवं पठनीय प्रति अपलोड कर सकते हैं। अपलोड किये जाने वाले दस्तावेज की छाया प्रति 100 केबी तक होनी चाहिए। छायाप्रति राजपत्रित पदाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित होना आवश्यक है।

अपलोड करते समय राजपत्रित पदाधिकारी का नाम, पदनाम, पदस्थापन का स्थान एवं सम्पर्क संख्या पोर्टल पर अंकित करना होगा। आयोग ने निर्देश दिया है कि सही दस्तावेज अपलोड करने का यह अंतिम अवसर है। इसके बाद मौका नहीं दिया जाएगा।

अक्टूबर मध्य में आएगा रिजल्ट

बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा है कि बिहार शिक्षक भर्ती का परिणाम अब अक्टूबर के मध्य तक आने की संभावना है। पहले इसके सितंबर मध्य में आने की उम्मीद जताई जा रही थी। उन्होंने कहा कि सीटीईटी आदि के लंबित परिणामों, उम्मीदवारों द्वारा अपने ओएमआर में की गई गलतियों जैसे गलत रोल नंबर, गलत श्रृंखला, गलत विषय संयोजन और प्रमाणपत्रों को गलत जमा करने के कारण रिजल्ट में देरी हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

1 घंटा ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

3 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

6 घंटे ago