Samastipur

मुजफ्फरपुर नाव हादसे में लापता 12 वर्षीय बच्चे का शव समस्तीपुर के चकमेहसी से SDRF ने किया बरामद, आधा दर्जन से अधिक अब भी लापता

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/चकमेहसी :- चकमेहसी थाना अंतर्गत बागमती नदी में नामापुर से शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम ने एक शव बरामद किया है। जिसे एसडीआरएफ की टीम साथ लेकर मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद लेकर चली गई। जानकारी के अनुसार शव बेनीबाद में नौका हादसा में लापता की थी। शव की पहचान 12 वर्षीय मो. वसीम के रूप में की गई है। इसकी पुष्टि चकमेहसी थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने की है।

बताया गया है की बीते गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद ओपी क्षेत्र के भटगामा में बागमती नदी में नौका हादसा हुआ था, जिसमें 12 लोग लापता हो गए थे। 12 लोगों में से चार का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया है। मुजफ्फरपुर जिले से समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना के सटे होने के कारण लापता लोगों के बागमती नदी में शव आने की आशंका पर शव को एसडीआरएफ की टीम ढूढ़ते हुए पहुंची थीं। वही घटना के बाद से चकमेहसी पुलिस भी बागमती नदी के कलौंजर, नामापुर में निगरानी कर रही थी।

इधर, नौका हादसे में लापता की खोजबीन ने दौरान चकमेहसी थाना के कलौंजर पुल से सौ मीटर आगे भी एक अज्ञात सड़ा-गला शव बागमती नदी में देखा गया था। जिसकी चर्चा जोरों से है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पहला शव मो. नौशाद के चार साल के पुत्र अजमत का शव मुजफ्फरपुर में ही भटगामा घाट से करीब तीन किलोमीटर दूर पागा घाट में नदी किनारे मिला। इसके कुछ देर बाद मो. शमशुल (40) और पिंटू सहनी (20) का शव घटना से एक किमी दूर बलौर स्कूल से आगे नदी से बरामद किया गया। वहीं शाम करीब सवा पांच बजे के आसपास मो. वसीम (12) का शव समस्तीपुर जिले के चकमेहसी सीमा क्षेत्र में नदी से बरामद किया गया।

बागमती नदी में दरभंगा व समस्तीपुर जिले की सीमा में करीब 40 किमी तक नदी में खोजबीन की गयी है। धीरे- धीरे उनके परिजनों का धैर्य जवाब दे रहा है। अब उनका प्रशासन के विरोध में आक्रोश बढ़ रहा है। एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट जय प्रकाश के साथ- साथ एडीएम आपदा अजय कुमार व डीएसपी पूर्वी शहरियार अख्तर और गायघाट व बेनीवाद के पुलिस पदाधिकारी व प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर लगातार कैंप कर रहे हैं। इधर, पीड़ित परिवार से मिलने वालों के लिए दिनभर जन प्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। वहीं, डूबे रितेश कुमार (16), बेबी कुमारी (15), सुस्मिता कुमारी (16), राधा कुमारी (14), कामिनी कुमारी (15), शाजदा प्रवीण, शिवजी चौपाल (60) ,गीता देवी (55) की तलाश में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने अधिसूचना…

11 मिनट ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

20 मिनट ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

4 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

8 घंटे ago