बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं मुख्य परीक्षा के घोषित किए जा चुके हैं। बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा में कुल 2104 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। बीपीएससी 67वीं परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग अध्यक्ष ने सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दी। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर भी नतीजे चेक कर सकते हैं।
Direct link to check BPSC 67th Mains Result 2023
आपको बता दें कि बीपीएससी 67वीं परीक्षा के जरिए कुल 1052 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है। बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा में कुल 11,607 सफल हुए जो मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे।
बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन 29, 30 और 31 दिसंबर 2022 को किया गया था। बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा तीन दिन आयोजित की गई थी। पहले दिन दो पालियों में से प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर बाद 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई थी।
चेयरमैन अतुल प्रसाद ने गुरुवार को देर रात एक्स पर पोस्ट कर बिहार बताया था कि बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा के नतीजे कल यानी आज 15 सितंबर 2023 को घोषित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू अक्टूबर/नवंबर 2023 में आयोजित किए जाएंगे।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…
बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…