गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार STET रिजल्ट पर आया लेटेस्ट अपडेट्स, इस दिन आ सकता है रिजल्ट, पढ़ें पूरी डिटेल… 

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET 2023) 2023 का रिजल्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट आ रहा है. सूत्रों के अनुसार बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) सितंबर महीने के अंत तक इसका रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है. लेकिन सूत्रों का कहना है कि सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. बताते चलें कि बीएसईबी द्वारा 4 सितंबर से 15 सितंबर के बीच आयोजित की गई परीक्षा के लिए Bihar STET 2023 की आंसर की जारी की गई थी. रिजल्ट जारी होने के उम्मीदवार Bihar STET की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

16 सितंबर शाम 4 बजे तक आपत्तियां दर्ज हुई थी

इससे पहले Bihar STET 2023 आंसर की को लेकर 16 सितंबर शाम 4 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराने की अनुमति दी गई थी. BSEB द्वारा Bihar STET 2023 रिजल्ट बीएसईबी द्वारा कटऑफ स्कोर के साथ जारी किया जाएगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ स्कोर 50 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत निर्धारित किया गया है.

IMG 20230604 105636 460

Teachers Day page 0001 1

दो पाली में आयोजित हुई थी परीक्षा

Bihar STET 2023 की परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई थी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 05:30 बजे तक आयोजित की गई थी. बिहार STET की परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) थे, इसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंकों का था. गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी.

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230818 WA0018 02

IMG 20230701 WA0080

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150