Bihar

बिहार पुलिस की बड़ी लापहवाही, ड्राइविंग सीखते कर्मी ने जन्माष्टमी की देख रहे लोगों को कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बिहार के मधुबनी से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बुधवार की देर रात ड्राइविंग सीख रहे पुलिस जवान ने एकसाथ कई लोगों को रौंद डाला, जिससे मौके पर भारी अफरा तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। घटना में दो लोग घायल हो गए जिनका इलाज पुलिस की देख रेख में कराया जा रहा है।

घटना जयनगर स्टेशन रोड में बुधवार की मध्य रात्रि की है। अनियंत्रित पुलिस गश्ती वाहन ने महिला समेत दो को पीछे से ठोकर मार दिया। ठोकर से घायल महिला व पुरूष को पुलिस व स्थानीय लोगो ने आननफानन में अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के मधुबनी स्थित एक अर्थोपेडिक सर्जन के निजी क्लीनिक पर इलाज कराया जा रहा है।

गंभीर रूप से घायलों की पहचान बस्ती पंचायत के राजपुताना निवासी 28 वर्षीय रंजु देवी और विजय पासवान के रूप में हुयी है। वे लोग जन्माष्टमी पर स्टेशन रोड स्थित पूजा पंडाल में भगवान कृष्ण का दर्शन करने आई थीं। तथा पंडाल से निकलकर मुख्य गेट पर सड़क के बगल में खड़ी थीं। लोग अपने साथियों के निकलने का इंतजार कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार महिला व पुरूष कृष्ण का दर्शन कर पंडाल से बाहर खड़ी होकर प्रसाद खा रहे थे,तभी पीछे से अनियंत्रित पुलिस वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वे लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हालांकि इस मामले में परिजनों का पक्ष नही मिल सका है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार एक एसआई वाहन चला रहा था। बताया जा रहा है कि वह गाड़ी चलाना सीख रहा था।

इधर थानाध्यक्ष आशुतोष रंजन ने बताया कि घायल महिला व अन्य का इलाज पुलिस की देखरेख में हो रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक के अनुसार घायल खतरे से बाहर है। वाहन कैसे अनियंत्रित हुयी इसकी जांच हो रही है। डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि पुलिस गश्ती वाहन से महिला समेत दो लोग घायल है। पुलिस घायलों के बेहतर इलाज के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने बताया है कि दोनो घायल खतरे के बाहर है। बताया कि इस मामले में घायलों के परिजन ने कोई कम्पलेन नही किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

3 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

4 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

4 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago