CSBC Constable Admit Card 2023: बिहार पुलिस कांस्टेबल के 21,391 पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर सोमवार को जारी किए गए। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड सीएसबीसी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भी अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसी के साथ ही सीएसबीसी ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथियां भी जारी कर दी है। यह परीक्षा 7 और 15 अक्टूबर 2023 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी।
सूचना के अनुसार, बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन सितंबर-अक्टूबर 2023 में किया जाएगा। कांस्टेबल परीक्षा 25 सितंबर, 1, 7 और 15 अक्टूबर 2023 को आयोजित की जाएगी। हालांकि अभी तक सीएसबीसी की ओर से परीक्षा की तिथियां आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई हैं।
बिहार पुलिस में कांस्टेबल 21,391 पदों पर भर्ती की जानी है जिसके लिए बोर्ड ने 20 जून 2023 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी और 20 जुलाई 2023 आवेदन लिए गए थे। केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड को लेकर कोई भी सूचना csbc.bih.nic.in पर जल्द जारी की जा सकती है।
हाल में सीएसबीसी ने सूचित किया था कि कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने वाले 45,667 अभ्यर्थियों के फॉर्म निरस्त कर दिए गए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों की बोर्ड ने सूची भी प्रकाशित की थी। इसके साथ ही कारण भी बताया गया था कि उनका फॉर्म क्यों निरस्त किया जा रहा है। आयोग भर्ती नोटिफिकेशन में कहा था कि लिखित परीक्षा के जरिए पीईटी/पीएसटी के लिए कुल रिक्त पदों के पांच गुना अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। यानी फिजिकल टेस्ट के लिए करीब एक लाख अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सीएसबीसी की वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
यहां दिए जाने वाले लिंक Constable admit card पर क्लिक करें।
अपनी लॉगइन डिटेल्स भरें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी जरूरी निर्देश ध्यान से पढ़ें और परीक्षा तिथि व समय भी चेक कर लें।
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…
समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…