Bihar

भांग बेचने के लिए बिहार में पहली बार सजा; 5 साल की जेल, एक लाख रुपये जुर्माना

शराब कारोबारी तो कैद की सजा मिलने की बात आपने सुनी होगी। बिहार में शराबबंदी के बाद ऐसे कई मामले सामने आए। शराब के साथ फिर भी गिरफ्तारी हो रही है। लेकिन अब भांग बेचने वालों की भी खैर नहीं। दरभंगा सिविल कोर्ट ने पहली बार किसी भांग बेचने वाले को पांच साल की जेल और एक लाख रुपयों के अर्थदंड की सजा सुनाई है। व्यवहार न्यायालय दरभंगा के उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश प्रथम सत्यभुषण आर्य की कोर्ट ने ये फैसला सुनाया। इस फैसले में भांग बेचने वाले और शराब कारोबारियों को अलग अलग तीन मामलों में सजा सुनाई गई है।

भांग बेचने पर बिहार में 5 साल की जेल

उत्पाद विभाग के सहायक स्पेशल पी पी अभय पाठक ने बताया कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर नवटोल के निवासी देवेन्द्र झा और मिथिलेश झा को भांग बेचने के आरोप में दोषी करार दिया गया। इन दोनों को पांच साल की कारावास की सजा और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा दी गई है। दोनों सजायाफ्ता को कोर्ट ने दरभंगा मंडल कारा भेज दिया।

वहीं दूसरी तरफ सदर थानाकांड सं.209/23 के आरोपी सोनकी निवासी रवि जायसवाल को उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) में 6 साल का कारावास और एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। विशेष लोक अभियोजक हरेराम साहू ने कहा कि जस्टिस आर्या की अदालत ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के महज 5 माह 12 दिनों के अन्दर सुनवाई पूरी कर दोषी को सजा सुनाई।

बिहार में भांग बेचने पर सजा का असर

बिहार में भांग बेचने वालों को सुनाई गई सजा का असर इसका ‘भोग’ लगाने वाले उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा। शादियों से लेकर होली के दिन में भी भांग का शर्बत बड़े बुजुर्ग तक पीते थे। लेकिन इस फैसले ने एक नजीर कायम कर दी है। ऐसे में अब भांग पीने वालों पर भी कानून का डंडा चलेगा। अगर पकड़े गए तो कहीं उन्हें भी जेल की हवा न खानी पड़ जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

7 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

13 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

14 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

15 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

22 घंटे ago