Bihar

‘अरे भक उनको थोड़े बोले थे … ‘, जनता दरबार में अधिकारी ने लगाया मंत्री को फ़ोन तो भड़क गए CM नीतीश, जानिए क्या है पूरा मामला

सीएम नीतीश कुमार का जनता दरबार आज 11 बजे से शुरू हो गया है। ​​​​​किशनगंज से आए हुए एक फरियादी उमेश दास ने मुख्यमंत्री से 2021 में दर्ज केस में कोई कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की।

फरियादी की शिकायत को सुनकर नीतीश कुमार ने फोन लगाने को कहा। फोन लगाने वाले कर्मी परेशान दिखे। इसके बाद सीएम ने कहा कि विभागीय मंत्री को फोन लगाओ… बस क्या था। इसके बाद फोन लगाने वाले कर्मी ने मंत्री विजय चौधरी को फोन लगा दिया।

हंसने लगे मंत्री विजय चौधरी

इसके बाद सीएम ने पूछा कि किसे फोन लगाए हैं…जवाब में मिला मंत्री विजय चौधरी जी को। इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि उनको क्यों लगा दिए। इस विभाग के यही मंत्री हैं क्या। उधर से मंत्री विजय चौधरी भी हंसने लगे। फिर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया गया।

5 वर्षों से पति ने छोड़ा

वहीं, सुपौल से आई पूर्णिमा कुमारी ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से पति ने दहेज के लालच में मुझे और मेरी बेटी को छोड़ दिया है। इसके बाद तुरंत सीएम नीतीश ने संबंधित विभाग के अधिकारी को फोन किया। साथ ही कहा कि इस मामले को जल्द दिखाइए। सीएम ने कहा कि वह टीचर भी है तो इस पर तो संबंधित शिक्षा विभाग को भी कार्रवाई करनी चाहिए।

सीएम ने पूछा की आपका पति क्या करता है

जनता दरबार में सहरसा से एक महिला फरियादी की शिकायत को सुन सीएम नीतीश ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ को तलब किया। मुख्यमंत्री ने सचिव को फोन करके कहा कि देखिए यह बच्ची है। इसका पति इसको घर से निकाल दिया है। इसकी एक बच्ची भी है। कितनी कम उम्र है इसकी। जल्द दिखाइए इसको।

Avinash Roy

Recent Posts

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

5 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

7 घंटे ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

17 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

18 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

21 घंटे ago