Bihar

समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर जा रही साबरमती एक्सप्रेस में रेल यात्रियों से अवैध वसूली करना जवान को पड़ा महंगा, रेल SP ने किया बर्खास्त

समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर जा रही साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में रेल यात्रियों से एक सिपाही के द्वारा अवैध वसूली करने का एक वीडियो बीते फरवरी माह में सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद मुजफ्फरपुर रेल एसपी कुमार आशीष के द्वारा इस मामले में संज्ञान लिया गया था। वायरल विडियो की सत्यता की जाँच में रेल थाना मुजफ्फरपुर के सिपाही द्वारा अवैध उगाही करने के आरोप में सिपाही कृष्णकांत सिंह को दिनांक-19.02.2023 को रेल एसपी कुमार आशीष ने निलंबित करते हुए, लाईन हाजिर किया था। साथ ही विभागीय कार्यवाही के विरूद्र स्पष्टीकरण की मांग की गयी।

हालाँकि स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाते हुये विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गयी। विभागीय कर्रवाई के दौरान रेल पुलिस के जवान को बचाव के कई अवसर दिये गये। किन्तु आरोपित सिपाही के द्वारा अपने बचाव में कोई भी ठोस साक्ष्य समर्पित नही किया गया। जाँच प्राधिकार द्वारा अपने मंतव्य में उल्लेख किये है कि ट्रेन सं0-19166 अप साबरमती एक्सप्रेस में अपचारी द्वारा मार्गरक्षण डियूटी के दौरान डरा धमका कर, जबरदस्ती रेल यात्रियों से अवैध रूप से रूपया वसूली की जा रही थी।

यात्रियों के आक्रोशित होने पर अपचारी (सिपाही) ट्रेन के शौचालय में बंद हो गये थे। जिसे रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया था। यह कृत्य आरोपित सिपाही का गंभीर प्रवृति, पुलिस विभाग की छवि आम जनो में धुमिल करने का दोषी पाया गया।

जिसके बाद उक्त प्रमाणित आरोप के लिए दिनांक 20.09.2023 को पी०टी०सी० 719 कृष्णकांत सिंह को रेल एसपी कुमार आशीष ने सेवा से बर्खास्त कर दिया। वही बाकी अधिकारियो को भी रेल एसपी कुमार ने साफ संदेश दिया है की कार्य में लापरवाही और भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे पुलिसकर्मियों पर कठोरता पूर्वक कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में DRUCC की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन, सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…

1 मिनट ago

शहर से सटे बिशनपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार की रात एक बंद…

24 मिनट ago

ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दामाद समेत दो गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…

49 मिनट ago

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

16 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

18 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

24 घंटे ago