Bihar

बिहार: डायल 112 की पुलिस ने पैसा लेने के विवाद में आपस में की हाथापाई, एसपी ने दिये कार्रवाई के आदेश

बिहार के नालंदा में आमजनों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद पुलिस सोमवार को आपस में ही भीड़ गई। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे हाल्ट के समीप कार्यरत डायल 112 पुलिस से जुड़ा हुआ है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आम जनों ने पुलिस को आपस में भिड़ता देख वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक दो पुलिसकर्मी आपस में गाली-गलौज करते हुए हाथापाई एवं डंडे से मारपीट की है। एक पुलिसकर्मी दूसरे पुलिसकर्मी पर पैसे लेने का आरोप लगा रहा है। इतने में ही एक पुलिसकर्मी गाड़ी के अंदर से एक डंडा निकाल लेता है। साथ ही दूसरे पुलिसकर्मी पर चला देता है। वहां मौजूद पब्लिक पुलिस से ऐसी हरकत न करने की अपील करती है। लेकिन पुलिसकर्मी आपस में मारपीट करने में मशगूल रहते हैं।

पुलिस को आपस में भिड़ता देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो जाती है। पब्लिक इतना तक कहती है कि ऐसी हरकत नहीं कीजिए, वर्ना सस्पेंड हो जाएंगे। बावजूद इन सब बातों का पुलिस पर कोई असर नहीं पड़ता है। खुद एक-दूसरे से फरियाने में जुट जाते हैं।

वहीं, इस मामले में एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान की जा रही है। बीच सड़क आपस मे मारपीट करने से पुलिस की छवि धूमिल हुई है। दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डायल 112 पटना से ऑपरेट होती है। लेकिन उस पर कार्यरत जवान नालन्दा पुलिस बल के है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

56 मिनट ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

1 घंटा ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

1 घंटा ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

2 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

2 घंटे ago