Bihar

बिहार सरकार ने DIG अनुसूइया रणसिंह साहू का किया तबादला, DG शोभा अहोतकर से विवाद के बाद हटाई गईं

बिहार होमगार्ड व अग्निशमन सेवा की डीजी शोभा अहोतकर एक बार फिर से विवादों में घिर गई हैं. डीआइजी अनुसूइया रणसिंह साहू ने डीजी पर विभाग में अनियमितता, सुनियोजित तरीके से फंसाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया था. जिसके बाद डीजी शोभा अहोतकर ने डीआइजी अनुसूइया रणसिंह साहू के खिलाफ गृह विभाग को शिकायतें भेजी थी. अब डीजी और डीआइजी के बीच विवाद बढ़ता देख राज्य सरकार ने डीआइजी अनुसूइया रणसिंह साहू का तबादला कर दिया है.

उप निदेशक नागरिक सुरक्षा के पद पर ट्रांसफर

तबादले को लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. जिसके अनुसार अनुसुइया रणसिंह साहू को गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवा के डीआईजी से स्थानांतरित कर अगले आदेश तक उप निदेशक नागरिक सुरक्षा के पद पर पदस्थापित कर दिया है.

अनुसूइया रणसिंह साहू ने लिखी थी 13 पन्नों की चिट्ठी

बता दें कि अनुसूइया रणसिंह साहू ने 13 पन्नों का एक पत्र लिख डीजी शोभा अहोतकर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. यह लेटर उन्होंने मुख्य सचिव, डीजीपी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों को भी भेजा, जिसके बड़ हंगामा मच गया. उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से कहा कि मार्च 2023 में पोस्टिंग के बाद अग्निशमन वाहन की खरीद में बिहार सरकार को हो रहे 6.5 करोड़ रुपये के भारी नुकसान को उन्होंने रोका. इसके बाद होमगार्ड जवानों की पोस्टिंग में वसूली मामले की जांच भी उन्होंने की. इसके बाद से ही उनको टारगेट किया जाने लगा. यह कई घटनाओं के माध्यम से सामने आयी. झूठे, दुर्भावनापूर्ण, सतही और मानसिक प्रताड़ना देने के उद्देश्य से बिना साक्ष्य के आरोप लगाये गये. उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि डीजी शोभा अहोतकर उन्हें फंसाने के लिए साजिश रच रही हैं और उन्हें मानसिक रूप से परेशान भी किया जा रहा है. डीआइजी का कहना है कि उनके पूरे परिवार को जान का खतरा है और उन्होंने इस मामले पर वरीय अधिकारियों को ध्यान देने के लिए कहा है.

हाेमगार्ड की डीजी ने भेजी थी गृह विभाग को शिकायत

इसके बाद बुधवार को डीजी शोभा अहोतकर ने डीआइजी अनुसूइया रणसिंह साहू के खिलाफ गृह विभाग को शिकायतें भेजी हैं. डीजी ने बताया कि अनुसूइया के खिलाफ मुख्य रूप से अनधिकृत रूप छूट्टी पर रहने, इस दौरान सरकारी वाहन और संसाधन का उपयोग और रेप केस में जेल भिजवाने की धमकी देने जैसे संगीन आरोप हैं. डीजी ने बताया कि महिला डीआइजी की पोस्टिंग के बाद उनसे मेरी मात्र एक बार मीटिंग में मुलाकात हुई है. उसके बाद बगैर आवेदन दिये वे तीन माह तक छुट्टी पर रहीं. उन्होंने कहा कि योगदान देने के बाद कार्यालय के सहकर्मियों के साथ उनका रवैया काफी खराब रहा. छह बार उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए गृह विभाग को लिखा गया.

डीजी अहोतकर ने बताया कि महिला डीआइजी ने एक टेंडर की अनुसंशा अपने स्तर से की थी, जिसे क्रय समिति ने रद्द कर दिया. उसके बाद से ही वे छूट्टी पर चली गयी थीं. बिना स्वीकृत अकाश पर रहने के कारण गृह विभाग ने कई बार उनसे स्पष्टीकरण पूछा, लेकिन उन्होंने एक बार भी जवाब नहीं दिया. मामला मुख्य सचिव तक पहुंचा, जिसके बाद उनके वेतन पर रोक लगाने का आदेश जून में जारी हुआ. जैसे ही इस आदेश की जानकारी डीआइजी को हुई, तो वो उसके अगले ही दिन दफ्तर पहुंच गयीं.

वहीं इससे पहले फरवरी महीने में डीजी शोभा अहोतकर से विवाद के 2003 बैच के आइपीएस अधिकारी विकास वैभव का भी तबादला कर दिया गया था. उन्हें गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवा के आइजी के पद से ट्रांसफर कर वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रख दिया था.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago