Bihar

बिहार में बड़ी बैंक लूट, हाफ पैंट में आए लुटेरे वैशाली में एक्सिस बैंक से 1.16 करोड़ कैश लूटकर भागे

बिहार के वैशाली जिले में बड़ी बैंक लूट हुई है। वैशाली जिले के लालगंज में मंगलवार को लुटेरों ने एक्सिस बैंक की शाखा से 1.16 करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। हाफ पैंट पहने हुए पांच लुटेरे दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे। सुबह करीब 11.30 बजे उन्होंने बैंक से भारी कैश लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी बैंक शाखा पहुंचे। गेट बंद कर सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। लालगंज के तिनपुलवा चौक स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में यह वारदात हुई।

बिहार में बैंक लूट की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ महीनों के भीतर विभिन्न जिलों में ऐसी दर्जनों वारदात हो चुकी हैं। बीते 18 जुलाई को नालंदा के अस्थावां में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से 14 लाख रुपये लूटकर भाग गए, विरोध करने पर अपराधियों ने एक ग्राहक को चाकू भी मार दिया। इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले में भी उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से करीब साढ़े 9 लाख रुपये की लूट हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

3 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

3 घंटे ago

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…

5 घंटे ago

12 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, 14 को नई सरकार का होगा गठन!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में 2.45 करोड़ के अवैध सामान बरामद, पिछले एक साल का डेटा जारी; 480 बच्चों का हुआ रेस्क्यू

समस्तीपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्रियों की सुरक्षा,…

10 घंटे ago