Bihar

अब जनरल डिब्बे के यात्रियों को सिर्फ 20 रुपये में मिलेगा खाना, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों में यह सुविधा शुरू…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार कार्य कर रही है. इसी क्रम में इस बार जनरल डिब्बे के यात्रियों को बोगी के पास ही प्लेटफॉर्म पर सस्ता और अच्छा भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है. भोजन में अलग-अलग टेस्ट की चीजें भी रखी गई है.

बता दें कि जनरल बोगी के यात्रियों के लिए 20 रुपए में इकोनॉमी खाना और 03 रुपए में पानी उपलब्ध होगा.पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार की माने तो दानापुर रेल मंडल में किऊल, बक्सर, मोकामा, बख्तियारपुर, और समस्तीपुर रेल मंडल के रक्सौल, समस्तीपुर, बेतिया, नरकटियागंज और धनबाद मंडल में धनबाद स्टेशन पर वर्तमान में यह सुविधा जनरल बोगी के यात्रियों को दी जा रही है.

जनरल बोगी के सामने मिलेगा खाना

फिलहाल भारतीय रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेल के 09 स्टेशनों पर जनरल बोगी के सामने यह सुविधा शुरू कर दी है. इनमें एक स्टेशन झारखंड का धनबाद है, जबकि बाकी के 08 स्टेशन जो इस ट्रायल में शामिल किए गए हैं वे समस्तीपुर और दानापुर रेल मंडल के हैं. रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार सस्ते दर पर यह खाना IRCTC के रिफ्रेशमेंट रूम या जन आहार काउंटरों से उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए प्लेटफॉर्म पर उन चिन्हित जगहों पर स्टॉल लगाना होगा, जहां ट्रेनों के जनरल डिब्बे लगते हैं.

दो तरह के खाने का विकल्प होगा मौजूद

यात्रियों के पास दो तरह के भोजन का विकल्प मौजूद होगा. जिसमें से वे अपनी पसंद और टेस्ट के हिसाब से डिश का चयन कर सकेंगे. 20 रुपए वाले फूड पैकेट में सात पूरी (175 ग्राम), सूखी आलू की सब्जी (150 ग्राम) औरअचार (12 ग्राम) दिया जाएगा. जबकि, 50 रुपए वाले पैकेट में राजमा चावल, खिचड़ी, छोले-भटूरे, पाव-भाजी या मसाला डोसा में से कोई एक आइटम यात्री ले पाएंगे. 20 रुपएके खाने को ‘इकोनॉमी मील’ और 50 रुपएके खाने को ‘स्नैक्स मील’ नाम दिया गया है. वहीं मात्र 03 रुपए में एक ग्लास पैक्ड पीने योग्य पानी भी मिल जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

9 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

11 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

13 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

13 घंटे ago