Bihar

तेजस्वी यादव को अहमदाबाद कोर्ट का समन, मानहानि केस में 22 को पेशी के लिए बुलाया… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. मानहानि केस में अहमदाबाद कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया है. अब तेजस्वी यादव को 22 सितंबर को अहमदाबाद कोर्ट में पेश होना होगा. अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने तेजस्वी यादव को समन जारी किया है. उन्हें 22 सितंबर को पेशी के लिए बुलाया गया है.

तेजस्वी यादव ने गुजरातियों को कहा था ठग

तेजस्वी यादव ने बीते दिनों नीरव मोदी को लेकर आई एक खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. इस दौरान उन्होंने गुजरातियों पर ही विवादित टिप्पणी कर दी थी. तेजस्वी यादव ने कहा था कि LIC और भारतीय बैंकों का पैसा दे दो फिर वह भाग जाएगा तो कौन जिम्मेदार होगा. दोस्त, यार जो भ्रष्टाचार कर रहे हैं, लेकिन इनका तोता पिंजरे से नहीं निकलता है. आज देश के हालात में सिर्फ गुजराती ठग हो सकते हैं. उनके ठग को माफ भी कर दिया जाएगा. तेजस्वी यादव ने गुजरातियों को ठग कहा था.

हरेश मेहता ने दर्ज कराया मानहानि का मामला

तेजस्वी यादव के इसी बयान के बाद अहमदाबाद के कारोबारी हरेश मेहता ने बीते 21 मार्च को मानहानि का मामला तेजस्वी यादव के खिलाफ दर्ज कराया था. याचिकाकर्ता ने कहा था कि मीडिया को दिए बयान में तेजस्वी यादव ने पूरे गुजराती समुदाय को ‘ठग’ कहा है. उन्होंने गुजरातियों को अपमानित करने का काम किया है. इसलिए तेजस्वी यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उनके इस बयान के बाद कोर्ट ने यह निष्कर्ष निकाला कि तेजस्वी यादव की तरफ से प्रथमदृष्टया अपराध हुआ है और यही वजह है कि उन्हें अब 22 सितंबर को अहमदाबाद कोर्ट में उपस्थित होने को कहा गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

5 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

11 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

12 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

12 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

20 घंटे ago