बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। लालू यादव के बड़े बेटे और वन पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने बुधवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेता मेरे संपर्क में हैं. उनसे मेरी बात हुई है सब कह रहे हैं कि 2024 में भाजपा खत्म हो जाएगी।
बुधवार को तेजप्रताप यादव पटना के पाटलिपुत्रा इलाके में पार्कों के उद्घाटन करने पहुंचे थे। सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अच्छी बात है कि विपक्ष एकजुट हो रहा है। महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है।
भगवान कृष्ण के वंशज विनर होते ही हैं
मंत्री तेजप्रताप यादव से पत्रकारों ने बिग बॉस में विनर एल्विश यादव से संबंधित सवाल किए तो उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के वंशज विनर होते ही हैं। गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए एल्विश यादव का सपोर्ट किया था। बीजेपी के कई नेताओं ने भी एल्विश के समर्थन में पोस्ट किया था। पत्रकारों ने जब तेजप्रताप यादव से पूछा कि बिहार की बेटी मनीषा रानी को अपने सपोर्ट नहीं किया। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने किया है।
मंत्री तेजप्रताप यादव अपने बयानों को लेकर अमूमन चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को देशद्रोही बता दिया था।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…