Bihar

बिहार के रहने वाले सुलभ शौचालय के फाउंडर बिंदेश्वर पाठक का निधन, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

सुलभ शौचालय के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का मंगलवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। एक ब्राह्मण परिवार में जन्म के बाद भारत को शौचमुक्त बनाने का उनका सफर मुश्किलों से भरा था। इस सफर में घरवालों से लेकर ससुराल तक का विरोध शामिल था। यहां तक कि एक बार उनके ससुर ने यहां तक कह दिया था कि मुझे अपना चेहरा मत दिखाना। इन सबके बावजूद गांधी जी का सपना अपनी आंखों में लिए बिंदेश्वर पाठक अपनी धुन में जुटे रहे। अपनी इसी धुन और लगन की बदौलत उन्होंने न सिर्फ सेफ और सस्ती शौचालय तकनीक विकसित की, बल्कि सुलभ शौचालय को एक इंटरनेशनल ब्रांड बना दिया।

फ्लश टॉयलेट डेवलप किया

बिंदेश्वर पाठक का जन्म साल 1943 में बिहार के वैशाली जिले में हुआ था। बताते हैं कि उनका घर काफी बड़ा था और इसमें कुल नौ कमरे थे। इसके बावजूद घर में एक भी शौचालय नहीं था। नतीजा यह था कि सभी लोग शौच के लिए खेतों में जाया करते थे। इसके चलते महिलाओं को काफी परेशानी होती थी और वह अक्सर बीमार भी हो जाती थीं। इसको देखकर बिंदेश्वर के मन में बैठ गया कि उन्हें इस दिशा में कुछ काम करना है। उनकी सोच को दिशा तब मिली जब उन्होंने बिहार गांधी जन्म शताब्दी समारोह समिति में काम किया। यह साल था 1968-69। इसी दौरान समिति ने उन्हें एक खास जिम्मेदारी थी। यह जिम्मेदारी थी सुरक्षित और सस्ती शौचालय तकनीक को डेवलप करने की। इसके बाद बिंदेश्वर पाठक ने इसे अपने जीवन का मिशन बना लिया। साल 1970 में उन्होंने सुलभ इंटरनेशनल की स्थापना की। उन्होंने दो गड्ढे वाले फ्लश टॉयलेट विकसित किए। यह संगठन मानवाधिकार समेत पर्यावरण, स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र में काम करता है।

पिता हुए थे नाराज

हालांकि बिंदेश्वर के काम को लेकर उनके घर-परिवार में विरोध का माहौल था। आलम यह था कि छह साल की उम्र में उन्हें इस बात के लिए सजा मिली थी क्योंकि उन्होंने एक महिला मेहतर को छू लिया था। इतना ही नहीं, उनके पिता भी उनके काम-काज को लेकर नाराज रहा करते थे। बिंदेश्वर के ससुर ने तो यहां तक कह दिया था कि वह अपना चेहरा न दिखाएं। ससुर का कहना था कि अगर लोग उनसे पूछेंगे कि उनका दामाद काम क्या करता है तो वह क्या जवाब देंगे। उधर बिंदेश्वर अपने निश्चय पर दृढ़ थे कि उन्हें गांधी जी के सपने को पूरा करना है और मैला ढोने और खुले में शौच की समस्या से देश को मुक्त कराना है।

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के मगरदही घाट पर लेनदेन के विवाद में दो फल दुकानदार आपस में भिड़े, चार जख्मी; दोनों पक्षों के आवेदन पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पर शुक्रवार को दो फल विक्रेताओं के…

13 मिनट ago

स्कूल कैंपस में 15 वर्षीय छात्र को चपरासी ने मारपीट कर किया ज’ख्मी, छात्र के साथ गंदा काम करने की कोशिश कर रहा था चपरासी

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग 15 वर्षीय किशोर के साथ…

23 मिनट ago

6 किमी का सफर तय करने में लग रहा एक घंटा, समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में ट्रेन रोकने से यात्री परेशान

समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर आने वाले दैनिक यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम…

1 घंटा ago

SDO से वार्ता के बाद ट्रक मालिकों ने समाप्त की हड़ताल, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम बीएसएफसी से जुड़े सरकारी खाद्यान्न के उठाव को लेकर 27…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

समस्तीपुर : "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" जनजागरूकता अभियान के तहत किड्स एंड मॉम्स…

10 घंटे ago

शटडाउन का वो ‘झूठा दावा’ जिसने बुझा दिया लाइनमैन राहुल का चिराग, चीनी मिल चौक स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र का ऑपरेटर फरार

समस्तीपुर : शहर के चीनी मिल चौक स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र (PSS) में…

13 घंटे ago