Bihar

रे’प केस में नाम हटाने के एवज में मांगी 20 हजार की घूस, थानाध्यक्ष को निगरानी ने धर दबोचा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के उपहारा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को गुरुवार की सुबह निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत के 20 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। टीम आनंद कुमार गुप्ता को अपने साथ लेकर पटना के लिए रवाना हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद कुमार गुप्ता ने हमीदनगर गांव में रेप के मामले में आरोपित का नाम हटाने को लेकर पैसों की मांग की थी।

जिसकी शिकायत युवक ने निगरानी विभाग में की थी। निगरानी की टीम ने मामले की जांच की और इसे सही पाते हुए गुरुवार की सुबह टीम सादे लिबास में उपहारा पहुंच गई। यहां थानाध्यक्ष को 20 हजार रुपए दिए गए जो उन्होंने अपने पास रख लिए। यहां मौजूद निगरानी की टीम ने तत्काल उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पैसों को जब्त कर टीम उन्हें अपने साथ गाड़ी में बिठाकर पटना के लिए रवाना हो गई।

उपहारा थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। वरीय पुलिस अधिकारी को भी इसकी भनक नहीं लगी थी। औरंगाबाद की एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि उन्हें थाना से ही सूचना मिली है कि थानाध्यक्ष को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है। विभागीय स्तर से फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है। एसपी ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

राजकीय मेले में खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री मामले में समस्तीपुर SP ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम…

48 सेकंड ago

नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन MLA पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…

49 मिनट ago

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

10 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

13 घंटे ago