Bihar

‘लालू यादव बुजुर्ग हैं… हथियार का सुरक्षा भी करना था’, राजद सुप्रीमो को छाता लगाने वाले SDPO अनुराग ने दी सफाई

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद एक्टिव हुए लालू प्रसाद यादव लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब नीतीश कुमार भी गाहे-बगाहे उनसे सलाह लेने उनके पास पहुंचते रहते हैं। तब भी चर्चा होती है। उधर, विपक्षी एकता की बैठकों में लालू यादव सक्रिय हैं। ताजा मामला राजद सुप्रीमो के गोपालगंज दौरे को लेकर है। जहां लालू यादव के पहुंचते ही बारिश होने के दौरान हथुआ एसडीपीओ ने उन्हें छाता ओढ़ा दिया। उसके बाद बिहार में सियासी चर्चा शुरू हो गई कि ये नया वीआईपी कल्चर क्या है? मामले के चर्चा में आने के बाद एसडीपीओ की ओर से बयान जारी कर इस मामले में सफाई दे गई है। अपने हथियार की सुरक्षा के लिए भी छाता प्रयोग करने की बात कही गई है।

गोपालगंज दौरे पर लालू

दरअसल लालू यादव दो दिनों से गोपालगंज में है। वे आज थावे दुर्गा मंदिर और फुलवरिया गए थे। इस दौरान उन्हें सुरक्षा देने के साथ एसडीपीओ का वीडियो वायरल होने लगा। जिसको लेकर बिहार बीजेपी ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। एसडीपीओ अनुराग की ओर से कहा गया है कि एसपी का आदेश था। मुझ पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी थी। उसके बाद मैंने बारिश को देखते हुए अपने हथियार और बुजुर्ग लालू यादव को छाता लगा दिया।

लालू यादव बुजुर्ग हैं-एसडीपीओ

गोपालगंज के हथुआ के एसडीपीओ अनुराग कुमार ने सफाई दी है। अनुराग कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि राजद नेता लालू यादव वयोवृद्ध नेता हैं। डीएम ने लालू यादव की सुरक्षा को लेकर उनकी डेप्यूटेशन हुई थी। और वे सुरक्षा के प्रोटोकॉल के तहत ही यहां पर उनकी सुरक्षा में तैनात थे। अनुराग कुमार ने कहा कि लालू के कार्यक्रम के दौरान बारिश तेज हो रही थी। उनके पास अपना खुद हथियार भी था। वे अपने हथियार बचाने और लालू यादव बुजुर्ग नेता हैं। उनके सुरक्षा को लेकर उन्होंने छाता लगाया था।

एसडीपीओ ने दी सफाई

अनुराग ने ये भी कहा है कि भीड़ ज्यादा होने से लालू की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। इसलिए उन्होंने ऐसा किया था। किसी को वीआईपी ट्रीटमेंट देना उनकी मंशा नहीं थी। एसडीपीओ ने कहा कि मानवता के नाते उन्होंने ऐसा किया था। लेकिन कुछ लोगों के द्वारा उनके वीडियो को तोड़ मरोड़ कर गलत खबर के नियत से परोसा जा रहा है। जो बिल्कुल जायज नहीं है। एसडीपीओ अनुराग की सफाई के बाद भी बीजेपी की ओर से लगातार हमला किया जा रहा है। सुशील मोदी लगातार सवाल उठा रहे हैं। सुशील मोदी ने यहां तक कहा है कि लालू यादव जब सीएम थे तब आईएएस अधिकारी थूकदान हाथ में लेकर चलते थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

6 मिनट ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

8 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

17 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

23 घंटे ago