Bihar

स्कूल टाइम में जाति आधारित गणना नहीं करेंगे शिक्षक, केके पाठक का नया फरमान

बिहार में जारी जातिगत गणना के काम में शिक्षकों की स्कूल टाइम में अब ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नया आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल अवधि के बाद ही शिक्षकों से गणना कार्य कराया जाए। इससे पहले एसीएस केके पाठक ने आदेश जारी कर राज्यभर के शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों में प्रतिनियुक्ति पर रोक लगा दी थी। हालांकि, जातिगत गणना में उनकी ड्यूटी लगाने में छूट दी गई थी, मगर अब उन्होंने इसमें भी शर्त रख दी है।

शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक की ओर से मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि बिहार में जाति आधारित गणना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सिर्फ डाटा एंट्री का काम बचा हुआ है। ऐसे में स्कूल अवधि के बाद ही शिक्षकों की जातिगत गणना में ड्यूटी लगाई जाए। ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।

बता दें कि बिहार में जाति आधारित गणना का काम अंतिम चरण में है। सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है, अभी डाटा एंट्री का काम चल रहा है। डाटा एंट्री 50 फीसदी बाकी है। जातिगत गणना में लगे कर्मी पोर्टल पर डाटा चढ़ा रहे हैं।

पूर्व में केके पाठक ने आदेश जारी कर कहा था कि शिक्षकों की जातीय गणना के अलावा अन्य किसी गैर शैक्षणिक कार्य में ड्यूटी न लगाई जाए। शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों में प्रतिनियुक्ति से स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षकों के ट्रेनर बनाने पर भी रोक लगा दी थी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बनने के बाद से केके पाठक ने शिक्षण के क्षेत्र में कई नए बदलाव किए हैं। अक्सर वे अपने फरमानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

9 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

11 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

14 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

1 दिन ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

1 दिन ago