Bihar

लालू यादव ने राहुल गांधी को सिखाई चंपारण मटन की रेसिपी, मीसा भारती के घर जमी महफिल

‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले (Modi Surname Defamation Case) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सजा पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के रोक लगाए जाने के कुछ घंटों बाद ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) ने डिनर पर मुलाकात की. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से एक सांसद के रूप में राहुल गांधी की संसद (Parliament) में वापसी का रास्ता साफ हो गया. इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) चीफ लालू यादव को राहुल गांधी को फूलों का गुलदस्ता देते देखा गया. इसके बाद दोनों नेता लालू प्रसाद यादव के खुद पकाए गए मटन को खाने के लिए डिनर पर गए.

राजद सांसद मीसा भारती के दिल्ली आवास पर ये मुलाकात हुई, जहां बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नवगठित विपक्षी गुट ‘इंडिया’ की इस महीने के अंत में मुंबई में बैठक होने वाली है. इस मामले से परिचित लोगों ने बताया कि हालांकि राहुल गांधी और लालू यादव ने राजनीति पर काफी चर्चा की. लेकिन दोनों ने हल्की-फुल्की बातचीत और अपने भोजन का आनंद लेने में काफी समय बिताया. सूत्रों ने बताया कि लालू यादव ने इस मौके के लिए बिहार से देसी मटन और मसाले मंगवाने का प्रबंध किया था और कांग्रेस नेता को दिखाया कि बिहार की विशेष शैली में चंपारण मटन कैसे पकाया जाता है. बिहार का चंपारण मटन अपनी अनूठी खाना पकाने की शैली और स्वाद के लिए मशहूर है. राहुल गांधी ने राजद प्रमुख के स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा.

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिलने से उनके संसद में दोबारा प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है. अब बड़ा सवाल यह है कि लोकसभा सचिवालय उनकी सदस्यता बहाल करने में कितना समय लेगा और क्या वह सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में भाग ले पाएंगे, जो मंगलवार से शुरू होने वाली है. कानूनी मोर्चे पर राहुल गांधी ने 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में सूरत ट्रायल कोर्ट के मार्च के आदेश को चुनौती दी है, जिसके कारण उन्हें अयोग्य ठहराया गया था. सूरत की सत्र अदालत उस फैसले के खिलाफ उनकी अपील पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है, जिसमें उन्हें दोषी ठहराया था और 2 साल जेल की सजा सुनाई थी.

Avinash Roy

Recent Posts

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे अलाइनमेंट मामले में मुसरीघरारी चौराहा जाम करने पर 6 नामजद समेत 30 के खिलाफ FIR दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर के मुसरीघरारी चौराहा NH-28 पर पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे अलाइनमेंट बदले जाने के मामले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में संचालित ‘दीदी की रसोई’ हुई बंद, 13 लाख का भुगतान अटका

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं घर जैसा भोजन उपलब्ध कराने…

5 घंटे ago

मवेशी लदे ट्रक मामले में उत्तर प्रदेश की पुलिस ने समस्तीपुर के मोहनपुर रोड से दो युवकों को हिरासत में लिया

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित एक प्लाईवुड कंपनी से गुरुवार को…

5 घंटे ago

बिहार में व्यापारियों के लिए चीनी की स्टॉक लिमिट तय, इससे ज्यादा मिली तो सीधे FIR होगी

बिहार सरकार ने चीनी की कालाबाजारी को रोकने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार…

5 घंटे ago

बिहार में यूट्यूबर की कमाई बढ़ेगी, व्यूज की शर्तों में भारी छूट, सोशल मीडिया पर सरकारी विज्ञापन के नियम नरम हुए

बिहार में सम्राट चौधरी सरकार ने कम फॉलोअर और सब्सक्राइबर वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और…

5 घंटे ago