Bihar

राबड़ी देवी क्यों पांचवीं पास रह गईं? पूर्व सीएम ने खुद किया खुलासा

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी व बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के साथ मंगलवार को अपने पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे। लालू की एक झलक पाने को ग्रामीण बेताब दिखे। लालू प्रसाद ने रजिस्ट्री कचहरी परिसर के दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद अपने ससुराल सेलरकला गांव पहुंचे। ससुराल में लालू का स्वागत उनके चचेरे साले रमाकांत चौधरी ने स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने नाम से संचालित राबड़ी देवी बालिका उच्च विद्यालय का दौरा किया। राबड़ी के साथ उनके बेटे तेज प्रताप यादव भी थे।

स्कूल पहुचंने के बाद राबड़ी देवी क्लासरूम में गईं और शिक्षक की कुर्सी पर बैठ गईं। क्लास में राबड़ी देवी को देखकर छात्राएं काफी खुश नजर आईं। राबड़ी देवी ने कहा कि स्कूल आकर अच्छा लगा। अपनी शिक्षा को लेकर राबड़ी देवी ने बताया कि पांचवी के बाद पढ़ाई करने के लिए दूर जाना था, उस समय इतना दूर पढ़ाई के लिए कोई नहीं भेजता था, इसलिए आगे की पढ़ाई नहीं हो पाई। बता दें कि कि राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और उनकी शिक्षा को लेकर विरोधी लगातार सवाल उठाते रहे हैं।

का हो काकी का हाल बा,हमको मकई का सतुआ भूजा खूब खिलाई है…!

… का रे काकी का हाल बा। हमको मकई के सतुआ, भूंजा काकी खूब खिलाई है। मुद्दत बाद अपने पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने गांव की 95 वर्षीया काकी फूलमति देवी से अपने ठेठ गंवई अंदाज में कुछ इसी तरह हाल-चाल पूछा। अपने बबुआ को देख कर फूलमति काकी भी खुश थीं। कहने लगी तहरा के देख के मन हरिहर हो गईल। बाबू तू आबाद रह। 90 वर्षीय ग्रामीण राम आश्रय साह पर नजर पड़ते ही लालू हाथ हिलाते हुए पूछने लगे काका ठीक बाड़ नु…। बारिश हो रही थी। लेकिन लालू के गांव के लोग उनके दरवाजे पर जमे थे। युवकों में मोबाइल से पल-पल की तस्वीर लेने की होड़ सी मची थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

1 घंटा ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

15 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

15 घंटे ago