बिहार में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं. इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही है. इसी क्रम में अब राज्य सरकार ने प्रदेश के राष्ट्रीय व राजकीय मार्गों के निकट पर्यटकों के बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ‘सत्कार’ केंद्र खोलने की योजना शुरू की है. इस योजन के तहत पर्यटन विभाग ‘सत्कार’ केंद्र खोलने के लिए इच्छुक लोगों को कुल लागत का 50 फीसदी तक प्रोत्साहन राशि देगा. युवा इस योजना का लाभ उठा स्वयं के साथ अन्य युवाओं के लिए रोजगार का सृजन कर सकते हैं.
चार श्रेणियों के अंतर्गत होगा विकास
पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा है कि फिलहाल सत्कार केंद्र के लिए पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण 23 मार्गों का चयन किया गया है. इन चयनित मार्गों पर मार्गीय सुविधाओं का विकास चार श्रेणियों के अंतर्गत किया जायेगा, जिसमें प्रीमियम, स्टैंडर्ड, बेसिक और मौजूदा कार्यरत संरचनाएं शामिल होंगी. इन केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने के लिए रेस्टोरेंट, फूड प्लाजा और कैफेटेरिया, जन सुविधाएं, हस्तशिल्प की दुकान, प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था के साथ-साथ कार, बस और मोटरसाइकिल के लिए पक्की भूतल पार्किंग की सुविधा विकसित करनी होगी.
कैसे करें आवेदन
पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा है कि इस योजना के लिए सात अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. इस योजना के तहत आवेदन करने लिए आवेदक को सब पहले पर्यटन विभाग की वेबसाइट www.tourism.bihar.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद ‘What’s New’ सेक्शन में जा कर दिशानिर्देश और आवेदन पत्र को डाउनलोड करना होगा. इसके बाद उन्हें आवेदन के शुल्क भगतन के लिए एक विशेष प्रकार का बैंक चेक, जिसे डिमांड ड्राफ्ट कहा जाता है निदेशक, पर्यटन निदेशालय, बिहार, पटना के नाम से बनवाना होगा. यह ड्राफ्ट 5000 रुपये का होगा. फिर उन्हें आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पर्यटन विभाग के सचिव को भेजना होगा. वे सभी चीजें एक सीलबंद लिफाफे में रखकर पर्यटन विभाग के मार्गीय सुविधा कोषांग को भेजना होगा.
यह सुविधाएं कराई जाएंगी उपलब्ध
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…