Bihar

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर FIR: बहन के घर जाकर बहनोई की तरफ से की मारपीट-फायरिंग, एक गिरफ्तार; वीडियो आया सामने

मोतिहारी के तेलियापट्टी मोहल्ले के रानी कोठी में दो सहोदर भाइयों के बीच भूमि विवाद में फायरिंग व वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर नगर थाने में बुधवार को एफआईआर दर्ज की गयी। ओसामा समेत छह पर नामजद और सौ अज्ञात को आरोपित किया गया है। सभी पर फायरिंग करने, रंगदारी मांगने व तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने का आरोप लगाया गया है। रानी कोठी के सैयद इफ्तेखार खान के पुत्र मोहम्मद शदमान से पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पुत्री डॉ. हेरा शहाब की शादी हुई है।

एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि रानी कोठी के सहोदर भाइयों सैयद इफ्तेखार खान उर्फ साहेब व इम्तियाज अहमद के बीच भूमि विवाद था। पुलिस ने मामले में इम्तियाज के पुत्र सैयद फरहान अहमद के आवेदन पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने तीन चारपहिये वाहन व एक जेसीबी को जब्त किया है। घटना के बाद सीवान भाग रहे औरंगजेब को गिरफ्तार कर लिया है। वह सीवान जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी का रहने वाला है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है।

सैयद फरहान ने एफआईआर में बताया है कि एक अगस्त की शाम वह अपनी जमीन पर मार्केट बनवा रहा था। इस बीच उसके चाचा इफ्तेखार खान, चाचा के पुत्र सैयद शदमान, चाचा के संबंधी सीवान प्रतापपुर के मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा, पताही नूनफरवा के राजू मिश्र, बेतिया मझौलिया के छठू महतो व रक्सौल के मुखतार मियां समेत करीब सौ लोग 35 से 40 गाड़ियों के साथ आये और उसके ऊपर कारबाइन से फायरिंग की। वह बचते हुए कमरा में भाग गया।

जेसीबी से मकान तोड़े गए। सभी लोग लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी हथियार से लैस थे। कई राउंड फायरिंग की। इसके निशान दीवार पर भी हैं। गैरेज में खड़े वाहनों के शीशे तोड़े गये। कई कुर्सियां तोड़ दी गयीं। जमीन छोड़ने के लिये एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगी गयी। गोपी राय नामक व्यक्ति की पिटाई कर सिर फोड़ दिया गया। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश भाग चुके थे। पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी जब्त कर ली है।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

2 मिनट ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

6 मिनट ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

3 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

3 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

3 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

7 घंटे ago