Bihar

RJD के MLC बने विरोधी दल उप-मुख्य सचेतक! कमिश्नर का निमंत्रण देख नीतीश पर भड़के लालू के खास सुनील सिंह

बिहार की महागठबंधन सरकार में शामिल आरजेडी के एमएलसी और लालू परिवार के खासमखास सुनील कुमार सिंह बिहार विधान परिषद में विरोधी दल के उप मुख्य सचेतक बन गए हैं! यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि पटना प्रमंडल के कमिश्नर, आईएएस ऑफिसर कुमार रवि ने आरजेडी एमएलसी को इसी परिचय के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। अपने साथ किए गए इस व्यवहार से नाराज सुनील कुमार सिंह ने कमिश्नर के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी आक्रोश जाहिर किया है।

पटना प्रमंड के कमिश्नर के इस पत्र पर बिहार में सियासी रायता फैल गया है। सुनील सिंह ने खुद इसे अपने फेसबुक पर सार्वजनिक किया है और कमिश्नर साहब की क्लास लगाई है। उन्होंने इसके लिए सीएम नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। अपने फेसबुक पर उन्होंने कहा है कि  पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि जी,IAS जो राज्य के माननीय मुख्यमंत्री जी वाले नालन्दा जिला के ही मूल निवासी हैं, उनको मैं तहेदिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आमंत्रण कार्ड पर मुझे सरकार द्वारा निर्गत अधिसूचना के ठीक विपरीत उप मुख्य सचेतक, विरोधी दल का दर्जा दे दिया है। माननीय को न तो माननीय लिखना है और न तो समझना है।

उन्होंने लिखा है कि यह तो ऊपर से ही साहब जी का आदेश है। अतः इसमें तो कोई खास ग्लानि की बात नहीं है।  चूंकि महाविद्वान रवि साहब भली भांति जानते हैं कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री जी की भृकुटी कतिपय कारणों से मेरे ऊपर हमेशा तनी रहती है। अतः उन्होंने अपने प्यारे आका को खुश करने के ख़्याल से मुझे उप मुख्य सचेतक, विरोधी दल का दर्जा दे दिया है।

इससे पहले भी सुनील कुमार सिंह ने नीतीश कुमार पर कई हमले किए। सरकार में शामिल आरजेडी का नेता होते हुए भी सुनील कुमार सिंह पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह की राह पर चलते हैं। अपने फेसबुक पर वह अक्सर सीएम नीतीश कुमार को लपेटते रहते हैं। नाराज नीतीश कुमार ने एक बार सुनील सिंह की क्लास भी लगा दी। महागठबंधन विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार पर खुलकर आरोप लगाए। सीएम ने सुनील सिंह से कहा कि आप बीजेपी से मिले हुए हैं। अमित शाह के साथ मिलकर उन्हीं की भाषा बोल रहे हैं यह मुझे पता है। नीतीश कुमार ने यहां तक कह दिया कि आपके फेसबुक पर नजर रखी जा रही है। उसके बाद भी सुनील कुमार के तेवर नहीं बदले। आरजेडी एमएलसी को जब मौका मिलता है तो नीतीश कुमार पर चौका ठोक देते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

8 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

13 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

14 घंटे ago