Bihar

नीतीश को नहीं बनना है INDIA गठबंधन का संयोजक, बिहार CM बोले- दूसरे लोगों को बनाया जाएगा

मुंबई में इंडिया गठबंधन की होने वाली तीसरी अहम बैठक से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। चर्चा हो रही थी कि इस बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की तैयारी है। लेकिन आज पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होने कहा कि हमे कुछ बनना, ना मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा है। वो तो दूसरे लोगों को बनाया जाएगा, हम तो सबको एकजुट करना चाहते हैं, और सब लोग मिलकर चुनाव लड़ें। हम तो सब के हित में चाहते हैं, यह कभी मत सोचिए कि हम लोग कुछ चाहते हैं। सोमवार को कार्यक्रम में नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव भी थे, हालांकि उन्होने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की।

इससे पहले भी सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि ‘इंडिया’ गठबंधन में कुछ और दल शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है। हम शुरू से यह बात बोल रहे हैं। हम सभी विपक्षी दलों को एकजुट करना चाहते हैं। हम चाह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव की सीटों का बंटवारा जल्द हो और तय हो जाए कि कौन-कौन, कहां-कहां से लड़ेगा।

पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा था कि विपक्ष क्या बोलता है, उसका कोई मतलब नहीं है। नीतीश ने कहा हम विपक्षी एकता की अगली बैठक में भाग लेने मुंबई जा रहे हैं। वहां हम सब पुन एक साथ मिल बैठकर 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी पर निर्णय लेंगे।

कुछ दिन पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा था कि विपक्षी गुट इंडिया में पार्टियों के बीच सीट समायोजन समेत समन्वय कार्य के लिए तीन से चार राज्यों के प्रभारी संयोजक होंगे। सीट बंटवारे सहित इंडिया ब्लॉक के प्रारूप को 31 अगस्त और 1 सितंबर को ब्लॉक की मुंबई बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। लालू का बयान इसलिए भी अहम था, कि क्योंकि पिछले कई महीनों से राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि छह दलों के गठबंधन वाली महागठबंधन सरकार में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और सीएम नीतीश कुमार ऐसा करते हैं तो वह अपने उप-तेजस्वी को कमान सौंप देंगे।

मालूम हो कि विपक्षी एकता पर अगली बैठक मुंबई में एक सितंबर को होनी है। इससे पहले दो बैठकें हो चुकी हैं। पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी, जिसमें 15 दलों के शीर्ष नेता भाग लिये थे। दूसरी बैठक में बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को हुई थी, जिसमें 26 दलों के नेता शामिल हुए थे। इसी बैठक में विपक्षी महागठबंधन का नाम ‘इंडिया’ दिया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

6 मिनट ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

1 घंटा ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

4 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

9 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

9 घंटे ago