Bihar

नई शिक्षक भर्ती नियमावली पर होगा पुनर्विचार? सीएम नीतीश की महागठबंधन के नेताओं संग बैठक आज

बिहार में शिक्षक आंदोलन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अहम बैठक करने वाले हैं। सीएम नीतीश अपने आवास पर महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें नियोजित शिक्षकों के मुद्दे और उनकी मांगों पर चर्चा की जाएगी। इसमें महागठबंधन शामिल सभी दलों के विधायक दल के नेता मौजूद रहेंगे। सीएम नीतीश शिक्षकों की मांगों पर सहयोगी दलों के नेताओं के विचार सुनेंगे और अपनी बात भी रखेंगे। सीएम नई शिक्षक भर्ती नियमावली पर पुनर्विचार कर सकते हैं।

यह बैठक मुख्यंमत्री नीतीश कुमार के पटना के एक अणे मार्ग स्थित आवास पर शनिवार को होगी। सीएम ने पिछले महीने विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान शिक्षकों के मुद्दों पर चर्चा का आश्वासन दिया था। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा था कि मुख्यमंत्री खुद इस मुद्दे पर बात करेंगे। इसी क्रम में यह बैठक बुलाई गई है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश के समक्ष शिक्षकों के विषय को लेकर वह अपनी बात रखेंगे। माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने, उर्दू-कंप्यूटर शिक्षक की बहाली करने व तालीमी मरकज-टोला सेवकों से जुड़ी समस्याओं को सीएम के समक्ष रखेंगे।

नीतीश सरकार के खिलाफ शिक्षकों का आंदोलन

बिहार की महागठबंधन सरकार ने इसी साल नई शिक्षक भर्ती नियमावली लेकर आई, जिसका विरोध हो रहा है। इसके तहत सभी नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने के लिए उन्हें बीपीएससी की परीक्षा से होकर गुजरना होगा। राज्य के नियोजित शिक्षकों का कहना है कि वे इतने सालों से नौकरी कर रहे हैं, तो अब परीक्षा क्यों दें। उनकी मांग है कि सरकार उन्हें सीधे राज्यकर्मी का दर्जा दे। इसे लेकर पटना समेत राज्यभर में शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन किया।

Avinash Roy

Recent Posts

सीने में गोली लगने से घायल युवक को समस्तीपुर से पटना किया गया रेफर, स्थिति गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर गांव में बुधवार की देर…

2 घंटे ago

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

4 घंटे ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

7 घंटे ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

10 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

14 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

15 घंटे ago