Bihar

पटना के अटल पार्क का नाम बदलने का कार्यक्रम स्थगित, तेज प्रताप बोले- अफवाह फैला रही मीडिया

बिहार सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने पटना के ‘अटल पार्क’ का नाम बदलने का ऐलान कर दिया था, लेकिन बीजेपी की ओर से इसका विरोध किया गया तो पार्क के नाम बदलने का काम रोक दिया गया है.

सोमवार को इस पार्क का नाम बदलकर कोकोनट पार्क करना था, लेकिन बीजेपी ने इसको लेकर विरोध किया और फिर जब विवाद बढ़ा तो फिर सरकार ने इस पार्क के नाम को बदलने का काम रोक दिया है. तेज प्रताप यादव आज इस पार्क के नाम बदलने के कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन वह इस कार्यक्रम में नहीं आए.

तेज प्रताप ने पटना में करीब आधा दर्जन अन्य पार्कों का लोकार्पण किया, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम में सरकार का कोई नुमाइंदा नहीं पहुंचा. वहीं इस पार्क को लेकर मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि उस पार्क का नाम पहले से ही कोकोनट पार्क है. भाजपा के लोग बिना बात का मुद्दा बनाते हैं. मीडिया के द्वारा अफवाह फैलाई गई है. वहीं जब उनसे उद्धाटन नहीं करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

बीजेपी ने किया नाम बदलने का विरोध 

बीजेपी की ओर से केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इसका विरोध करते हुए कहा कि अटल पार्क का नाम बदलकर कोकोनट पार्क रखना दुर्भावनापूर्ण और आपत्तिजनक है. यह पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान है. यह भारतरत्न का अपमान है. आरजेडी नेताओं को समझना लेना चाहिए कि जुगनुओं के टिमटिमाने से सूरज का प्रकाश नहीं फ़ैल जाता.

2018 में पार्क का नाम ‘अटल पार्क’ किया गया 

कंकड़बाग में स्थित इस पार्क का नाम पहले कोकोनट पार्क था. 2018 में इसका नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया गया था. उसके बाद सोमवार को खबर आई कि तेज प्रताप ने इसका नाम बदलने की घोषणा कर दी थी.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

13 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

21 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

22 घंटे ago