Bihar

वाहन चलाते समय मोबाइल पर ना करें बात, कैमरा में दिखे तो लगेगा 5000 रुपये का फटका, जानें पटना पुलिस का नया कानून

अगर आप गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करते हैं, तो जरा संभल जाइए. दरअसल ऊपर वाला सब देख रहा है. इसके बदले आपकी जेब भी खाली हो सकती है. राजधानी पटना के चौंक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से उन लोगों का चालान काटा जाएगा, जो वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग करते हैं. ऐसा करते हुए अगर आप सीसीटीवी में कैद हो गए या ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ लिया तो 5 हजार रुपये का चालान कट जाएगा. चालान की राशि तीन माह के अंदर जमा करनी होगी. हालांकि यह नियम उन पर लागू होगा जो गाड़ी चला रहे हैं. जबकि पीछे बैठने वालों पर नहीं. ट्रैफिक एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि मकसद चालान काटना नहीं बल्कि लोगों को हादसों से बचाना है.

राजधानी पटना में पहला ऐसा मौका होगा, जब गाड़ी चलाने के दौरान मोबाइल से बात करने पर जुर्माना लगेगा. इससे पहले कभी भी इतनी सख्ती से ट्रैफिक के इस नियम का पालन राजधानी में नहीं हुआ था.

इस बाबत ट्रैफिक पुलिस ने लेटर जारी करते हुए कहा कि आज (9 अगस्त) से पटना शहरी क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख चौक चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले चालकों के विरूद्ध सीसीटीवी के माध्यम से ई-चालान निर्गत किया जायेगा. वाहन चालकों से अपील है कि मोबाइल यूज करते हुए वाहन नहीं चलाए और यातायात के नियमों का पालन करें.

रोज कट रहा हैं चालान

बीते 7 अगस्त को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने वाले 31 वाहनों के विरूद्ध कुल 58,000 रुपये राशि का जुर्माना किया गया. इसी दिन अटल पथ यातायात नियमों को तोड़ने वाले पर कुल 93 वाहनों के विरूद्ध कुल-1,08,000 राशि शमन की गई. वहीं, 7 अगस्त को एचएचडी मशीन और सीसीटीवी कैमरे से कुल 943 वाहनों पर कुल 11,62,400 राशि शमन की कार्रवाई की गई है. इसके अलावा 8 अगस्त को अवैध पार्किंग करने वाले कुल 19 वाहनों को जब्त किया गया है जिस पर नियमानुकूल कार्रवाई की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

19 मिनट ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

2 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

4 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

5 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

6 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

15 घंटे ago