Bihar

क्या नीतीश कुमार फूलपुर से चुनाव लड़ेंगे? मंत्री श्रवण कुमार बोले- ‘यूपी की जनता की है डिमांड’

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता के सूत्रधार बने हुए हैं. उनकी ही अगुवाई में पटना में विपक्षी दलों की पहली बैठक भी हुई थी. वहीं दूसरी बैठक बेंगलुरु में आयोजित हो चुकी है. अब तीसरी बैठक मुंबई में होने वाली है. वहीं नीतीश कुमार के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश जेडीयू नेताओं की तरफ से लगातार फूलपुर और अन्य स्थानों से चुनाव लड़ाने की मांग की जा रही है. हालांकि अभी तक पार्टी ने इसको लेकर कोई फैसला नहीं लिया है.

उत्तर प्रदेश जेडीयू प्रभारी और मंत्री श्रवण कुमार का कहना है कि अभी जो खबरें चल रही है, सब भ्रामक है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने अभी कुछ भी फैसला नहीं किया है और नीतीश कुमार कोई तैयारी चुनाव लड़ने की नहीं कर रहे हैं लेकिन यूपी जेडीयू की तरफ से फूलपुर, फतेहपुर और प्रतापगढ़ जैसे स्थानों से चुनाव लड़ने की मांग हो रही है.

नीतीश कुमार ने बिहार में जो गरीबों के लिए काम किया है, उसका असर है. उत्तर प्रदेश के गरीब, दलित, अति पिछड़ा और सभी वर्ग के लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार का अभिनंदन करें. उनकी इच्छा है कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से लोकसभा का चुनाव लड़े

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

55 सेकंड ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

6 मिनट ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

3 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

3 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

3 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

7 घंटे ago