Bihar

जातीय जनगणना पर पटना हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला, बिहार सरकार की बढ़ी धड़कन

बिहार में कराए जा रहे जातीय जनगणना पर पटना हाईकोर्ट का फैसला आज आ सकता है। बिहार ही नहीं देश की नजरें पटना हाईकोर्ट पर टिकी है। नीतीश सरकार के जातीय जनगणना पर पटना हाईकोर्ट फैसला सुनाएगी। पटना हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की बेंच इस मामले पर फैसला सुनाने वाली है। 7 जुलाई से ही हाईकोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा है।

जातीय जनगणना पर आज फैसला

पटना हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के. विनोद चंद्रन और जस्टिस पार्थ सारथी की खंडपीठ ने लगातार 3-7 जुलाई तक सुनवाई की थी। पांच दिनों तक इस मामले में याचिकाकर्ता और बिहार सरकार की दलीलें सुनी गई थी। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पटना हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। एक अगस्त को फैसला सुनाने की जानकारी दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट से भी सरकार नहीं मिली थी राहत

बिहार सरकार की ओर से कराए जा रहे जाति आधारित गणना पर पटना हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दिया था। पटना हाईकोर्ट की रोक के बाद बिहार सरकार ने पहले हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका डाली थी और फिर सुप्रीम कोर्ट गई, मगर राहत नहीं मिली थी.

4 मई को पटना हाईकोर्ट ने लगाई थी रोक

4 मई को पटना हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार के जाति आधारित गणना को संविधान विरोधी करार दिया था। इसके बाद इस पर रोक लगा दी गई। बाद में लगातार पांच दिनों तक सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया था। उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि पटना हाईकोर्ट के अंतरिम फैसले में काफी हद तक स्पष्टता है। अंतिम फैसला आने तक सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

16 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

16 घंटे ago