Bihar

जानिये कौन हैं हरि सहनी, जिसे बीजेपी ने बनाया बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष

आगामी लोकसभा चुनाव में अतिपिछड़ों को साधने के लिए बिहार भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। अतिपिछड़ा में मल्लाह जाति से आने वाले हरि सहनी को भाजपा ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया है। इस पद के लिए पिछड़ा, अतिपिछड़ा व सामान्य वर्ग से कई नेता दावेदार थे लेकिन अंतत: बाजी हरि सहनी ने मारी।

रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने हरि सहनी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की औपचारिक घोषणा की।

दरभंगा के मूल निवासी हरि सहनी का जन्म दो मार्च 1964 को हुआ। वे 1990 से भाजपा के प्राथमिक सदस्य हैं। वर्ष 2000 से पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड कोषाध्यक्ष, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री के साथ ही जिला परिषद के सदस्य रह चुके हैं। वर्ष 2011 से 13 के बीच दरभंगा जिला परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे 2011 से राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं।

हरि सहनी 2015 में दरभंगा के बहादुरपुर विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार थे लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 22 जुलाई 2022 से वे बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। विधान परिषद में उनका कार्यकाल 21 जुलाई 2028 को समाप्त होगा। हरि सहनी की हिंदी व मैथिली भाषा पर अच्छी पकड़ है।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

7 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

12 घंटे ago